फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान: पंकज त्रिपाठी ने कहा अभिनय करना आसान काम नहीं है, सोचता हूं थोड़ा ब्रेक ले लूं

Fri, 06 Aug 2021 10:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होने फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है। हाल ही में बहु प्रतिभाशाली अभिनेता फिल्म ‘मिमी’ में नजर आए थे। उनके किरदार को लोगों ने बहुत ही पसंद किया था। मिमी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। आज तक पंकज त्रिपाठी ने जीतने  भी किरदार निभाए हैं उन्हें काफी पसंद किया गया है। लेकिन हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने एक ऐसा खुलासा जिसको सुनकर प्रशंसकों का दिल टूट सकता है।

अभिनय करके थक गया हूं

फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने हैरान करने वाला बयान दिया है। एक मीडिया बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वो अभिनय करते-करते थक गए थे। उन्होने कहा वो सोच रहे हैं कि वो थोड़े समय तक वो अभिनय से ब्रेक ले लें। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस वक्त उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। बता दें कि मिमी की सफलता ने उन्हें मुख्य सिनेमा का अभिनेता बना दिया।
विज्ञापन

2 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
चीजों को दिलचस्प बनाना चाहता हूं

एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा- मैं हमेशा चीजों को जिंदगी में दिलचस्प बनाना चाहता हूं, ताकि मैं किसी भी चीज से बोर ना हो जाऊं। मैं हर उस पल को तराशता हूं ताकि मेरा उत्साह हमेशा बना रहे। मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है मैं जिंदगी में जो कुछ भी करूं उससे लोगों का मनोरंजन हो। आम तौर पर मुझे प्रेरणा मिल जाती है और जब मैं थिएटर कर रहा था तो मुझे इसके लिए ट्रेंड भी किया जाता था। मेरे लिए ये बहुत महत्व रखता है कि मैं जो कुछ भी कर रहा हूं उसमें लोगों को अवास्तविकता नहीं दिखाई दे।
विज्ञापन

3 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : facebook/impankajtripathi
अभिनय करना बहुत मुश्किल काम है

पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘मुझे लगता है अभिनय करना एक मुश्किल काम है। हालांकि लोगों को ये देखने में बहुत आसान लगता है। मेरी निजी जिंदगी में काफी दफा ऐसा समय आया है जब मुझे ये महसूस होता है कि सब काम रोककर ठहर जाना चाहिए। अपने इस सफर के बारे में एक बार फिर से मुझे सोचना चाहिए क्योंकि हो सकता है मैं जरूरत से ज्यादा काम कर रहा हूं। मुझे खुद को तलाशने की कोशिश करनी चाहिए।

4 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
मुझे घूमना पसंद है

पंकज त्रिपाठी ने ये भी कहा कि उनका मुख्य काम अभिनय करना नहीं बल्कि घूमना और खाना है। उन्होने कहा मुझे घूमना बहुत पसंद है। मुझे घूमने का मौका फिल्मों की वजह से मिला है। मेरे पास फिल्मों में काम करने का कोई दूसरा मोटिवेशन नहीं है। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें पार्टी करना भी बहुत अधिक पसंद नहीं है। पंकज ने कहा कि जिन लोगों के साथ उन्होंने फिल्मों में काम किया है, उन्हीं के साथ तस्वीरें नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : Instagram
ये है आगामी फिल्में

पंकज त्रिपाठी ने वैसे तो अपनी शुरुआत कन्नड फिल्म ‘चिगुरिडा कनासु’ से की थी। लेकिन हिन्दी फिल्मों में उनकी शुरुआत साल 2004 में आई फिल्म ‘रन’ से हुई थी। इसके बाद पंकज त्रिपाठी ने कई फिल्मों में काम किया। पंकज त्रिपाठी की आगामी फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें