ओएमजी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
ओएमजी 2
बीते वर्ष पंकज त्रिपाठी फिल्म 'ओएमजी 2' में पिता की भूमिका में नजर आए। फिल्म में लीड रोल भले ही अक्षय कुमार ने अदा किया, लेकिन सहायक भूमिका में अपने अभिनय के बूते पंकज त्रिपाठी उन्हें पूरी टक्कर देते नजर आए। एक संवेदनशील पिता की भूमिका को अभिनेता ने जिस तरह उकेरा, सिनेमाघर में उनके लिए खूब तालियां बजीं।