फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Stars: फिल्म के सेट से शुरू हुई इन साउथ सितारों की लव स्टोरी, फिर शादी करके बसाया घर

Thu, 18 Jan 2024 06:10 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री की भी कई ऐसी जोड़िया हैं, जिनकी सेट पर हुई मुलाकात दोस्ती और प्यार में बदल गई और आगे चलकर इन्होंने शादी की। तो आइए जानते हैं साउथ की इन जोड़ियों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 6
नागार्जुन, अमला, सामंथा, नागा चैतन्य - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
फिल्मी सितारों के लाखों-करोड़ों चाहने वाले होते हैं। इनकी हर बात जानने के लिए फैंस हमेशा बेताब नजर आते हैं। फैंस अपने चेहेते सितारे की लव स्टोरी जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो सेट पर ही प्यार कर बैठे हैं। हालांकि, फिल्मों में साथ काम करते-करते प्यार हो जाना कोई नई बात नहीं हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री की भी कई ऐसी जोड़िया हैं, जिनकी सेट पर हुई मुलाकात दोस्ती और प्यार में बदल गई और आगे चलकर इन्होंने शादी की। तो आइए जानते हैं साउथ की इन जोड़ियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
नागार्जुन-अमला - फोटो : social media
नागार्जुन-अमला 
अभिनेता नागार्जुन अपनी कोस्टार अमला अक्किनेनी को दिल दे बैठे थे। दोनों स्टार्स की लव स्टोरी फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी। एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों सितारों ने वर्ष 1992 में शादी की। दोनों ने फिल्म 'किराई दादा', 'शिवा' और 'निर्णयाम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अमला एक्टर नागार्जुन की दूसरी पत्नी हैं।

यह भी पढ़ें: Merry Christmas: कैटरीना कैफ ने विजय सेतुपति को दिया खास नाम, 'मेरी क्रिसमस' के पसंदीदा सीन का भी किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 6
सूर्या- ज्योतिका - फोटो : social media
सूर्या- ज्योतिका 
अभिनेता सूर्या ने अपनी को स्टार और साउथ की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका से शादी रचाई है। सूर्या और ज्योतिका ने वर्ष 1999 में आई फिल्म 'पूवेल्लम केत्तुप्पर' में साथ काम किया था। फिल्म में साथ काम करते हुए दोनों एक-दूजे के करीब आ गए। इसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया।

4 of 6
वरुण-लावण्या - फोटो : social media
वरुण-लावण्या 
वरुण तेजा और लावण्या का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, दोनों की प्रेम कहानी फिल्म के सेट से ही शुरू हुई थी। दोनों सितारों की प्रेम कहानी फिल्म 'अंतरिक्षम 9000 केएमपीएच' से शुरू हुई। कुछ समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनो स्टार्स ने शादी करने का फैसला कर लिया था। 

यह भी पढ़ें: Fighter: 'फाइटर' की रिलीज के लिए एक-एक दिन गिन रहे ऋतिक रोशन, फिल्म का नया पोस्टर साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह
विज्ञापन

5 of 6
महेश-नम्रता - फोटो : social media
महेश-नम्रता
सुपरस्टार महेश बाबू ने भी अपनी को स्टार नम्रता शिरोडकर से शादी की है। मिस इंडिया रहीं नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की मुलाकात वर्ष 2000 में फिल्म 'वामसी' के सेट पर हुई थी। पांच साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और वर्ष 2005 में विवाह के बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समांथा- नागा चैतन्य - फोटो : social media
समांथा- नागा चैतन्य 
नागा चैतन्य ने भी अपनी कोस्टार सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की मुलाकात फिल्म 'ये माया चेसवा' की शूटिंग के दौरान हुई। इस दौरान दोनों दोस्त बन गए। लंबी दोस्ती और डेटिंग के बाद दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई। हालांकि, बाद में इन दोनों स्टार्स का तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें: Mumtaz: 'राम और श्याम' से पहले मुमताज के साथ काम करने को कोई स्टार नहीं होता था तैयार, छलका एक्ट्रेस का दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें