पंकज त्रिपाठी ने कुछ फिल्मों में ही अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाकर ये साबित कर दिया है कि वो टॉप क्लास एक्टर हैं । छोटे से रोल से ही पंकज दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे । अब उन्हें बड़े और लीड रोल ऑफर होने लगे हैं । पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज 'मिर्जापुर' सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन
2 of 7
pankaj tripathi
इस सीरीज में पंकज ने कालीन भैया का रोल निभाया था । इस बीच खबर आई कि उन्होंने मुंबई के मड आईलैंड पर अपने सपनों का घर खरीद लिया है । अब 16 अप्रैल को पंकज ने इस घर में गृह प्रवेश किया ।
विज्ञापन
3 of 7
pankaj tripathi
पंकज ने अपनी पत्नी मृदुला के साथ घर में पूजा की । गृह प्रवेश और पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । इस दौरान पंकज पीले कपड़ों में नजर आए । वहीं मृदुला लाल रंग की साड़ी में खूबसूरत दिख रही थीं । पंकज अपने नए घर को लेकर काफी खुश हैं ।
4 of 7
pankaj tripathi
मुंबई मिरर से बात करते हुए पंकज ने कहा था, 'मुझे अच्छा लगेगा कि नई कार खरीदने की बजाय मैं लोगों को सिखा पाऊं । नया घर खरीदना मेरा सपना था । मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए ।' इसके अलावा एक और इंटरव्यू में पंकज ने कहा था कि उन्हें आज भी अपने घर की टिन की छत याद है ।
विज्ञापन
5 of 7
pankaj tripathi
पंकज कहते हैं, 'भले ही आज मैंने अपने सपनों का घर खरीद लिया हो लेकिन पटना में हमारा एक कमरे का घर और उस पर टिन की छत मुझे आज भी याद आती है । एक रात आंधी आई और पानी बरसने लगा जिससे वो टिन की छत भी उड़ गई थी । मैं बस आकाश को देखता रह गया था ।'
विज्ञापन
6 of 7
pankaj tripathi
पंकज ने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा था, 'साल 2004 से 2006 तक का समय मेरे लिए बहुत मुश्किल भरा था । मैंने सोचा रखा था कि मैं कभी हताश, निराश नहीं होऊंगा । मैं लोगों काे एक मदारी की तरह एंटरटेन करता हूं । जिससे वो भी अपनी सारी परेशानियों को भूल जाते हैं ।'
पंकज ने कहा, 'शुरुआत से ही मेरा सांस्कृतिक चीजों की ओर रुझान रहा है। 21 साल की उम्र में मैं साइकिल से बिस्मिल्लाह खान के कॉनसर्ट में जाता था। मुझे संगीत की कुछ खास समझ नहीं थी, लेकिन मैं बड़े ध्यान से उन्हें सुनता था। मेरी सिनेमा में कोई रुचि नहीं थी, मुझे थिएटर पसंद था। मैंने NSD से कोर्स किया और थिएटर में करियर बनाने के लिए बिहार आ गया। जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि थिएटर में कोई भविष्य और पैसा नहीं है। फिर मैंने मुंबई आने का निर्णय लिया जहां फिल्मों में अभिनय करना ही एक अच्छा विकल्प था।'