मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की जिंदगी के बारे में लोग सब कुछ जानना चाहते हैं। आज मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें लेकर आए हैं जिनके बारे में आपने शायद पहले कभी नहीं सुना होगा। मुकेश और नीता की शादी 1985 में हुई थी। इससे पहले एक साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
nita ambani
मुकेश से पहले उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने नीता को पसंद किया था । नीता एक भरतनाट्यम डांसर थीं । धीरूभाई अंबानी ने एक फंक्शन में नीता को डांस करते देखा था और उन्हें अपने बेटे के लिए पसंद कर लिया था । इस बात का जिक्र नीता ने एक इंटरव्यू में किया था ।
विज्ञापन
3 of 8
nita ambani
नीता बताती हैं, 'गुजराती कम्युनिटी की तरफ से नवरात्रि पर एक एनुअल फंक्शन था । मैंने उस फंक्शन में परफॉर्म किया । मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कोई मुझे नोटिस कर रहा है । फंक्शन के कुछ दिन बाद घर पर कॉल आई । उन्होंने कहा मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं ।'
4 of 8
nita ambani
'मुझे लगा कोई मजाक कर रहा है । मैंने तुरंत फोन काट दिया । इसके बाद फिर कॉल आई । फिर वो बोले मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं । मैंने कहा- हां तो मैं एलिजाबेथ टायलर हूं और फोन रख दिया । उन्होंने तीसरी बार भी कॉल किया । इस बार मेरे पापा ने फोन उठाया । अचानक उनके हाव-भाव बदल गए और उन्होंने मुझसे कहा कि वो सच में धीरूभाई अंबानी हैं क्या तुम उनसे ठीक से बात करोगी ।'
विज्ञापन
5 of 8
nita ambani
'उन्होंने मुझे अपने ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया । मैं उनसे मिलने से पहले काफी नर्वस थी । मैं उनसे मिली और बहुत प्रभावित हुई । मुझे वो बहुत सरल स्वभाव के लगे । उन्होंने मुझे अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया ।' नीता और उनका परिवार धीरूभाई अंबानी के घर पर डिनर के लिए पहुंचा ।
विज्ञापन
6 of 8
nita ambani
तब धीरूभाई अंबानी ने अपने बेटे मुकेश से कहा कि तुम्हारे लिए लड़की पसंद की है । तुम्हें आज उससे मिलना है इसलिए तुम जाकर दरवाजा खोलो । तब मुकेश ने दरवाजा खोला और नीता को देखते ही उन्हें दिल दे बैठे । इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को जानना शुरू किया । नीता और मुकेश मर्सडीज कार छोड़ डबल डेकर बस में सफर किया करते थे ।
विज्ञापन
7 of 8
mukesh ambani son daughter
नीता पहली लड़की थीं जिसे मुकेश डेट कर रहे थे । नीता ने बताया था कि मुकेश उन्हें हर रोज एक गुलाब का फूल देते थे । दोनों मुंबई की गलियों में स्ट्रीट फूड खाते थे । फिर एक दिन मुकेश ने नीता को अपनी कार में प्रपोज किया । मुंबई के सबसे बिजी रूट पर मुकेश ने कार रोक दी।
उसी समय मुकेश ने नीता से पूछा- क्या तुम मुझसे शादी करोगी । फिर मुकेश ने कहा कि मैं ये कार तब तक आगे नहीं बढ़ाऊंगा जब तक तुम जवाब नहीं देती । पीछे की सारी गाडि़यां हॉर्न पर हॉर्न बजाए जा रही थीं लेकिन मुकेश अंबानी, नीता के जवाब का इंतजार कर रहे थे । नीता ने कुछ देर बाद मुकेश अंबानी को हां बोला और तब मुकेश ने कार आगे बढ़ाई।