ऑफिस-ऑफिस शो में पंकज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज कपूर को फिल्म 'मकबूल' और 'डॉक्टर की मौत' के लिए काफी पसंद किया गया। वहीं वो 'धर्म', चमेली, 'एक रुका हुआ फैसला', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', जैसी फिल्मों में भी नजर आए। टीवी पर पंकज कपूर का जादू खूब चला। 'करमचंद' के अलावा टीवी शो 'ऑफिस ऑफिस' में उनके किरदार को जबरदस्त प्रसिद्धी मिली। सिस्टम के भ्रष्टाचार को व्यंग के रूप में पेश करने वाले इस शो में उन्होंने मुसद्दीलाल का किरदार निभाया था।