पलक तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्वेता तिवारी ने हाल ही में बताया कि कैसे वह अपनी अपमानजनक शादियों और तलाक के कारण पलक तिवारी के बचपन को लेकर चिंतित थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'पलक जब मुझे उस दौर में देखती थी तो मैं अक्सर सोचती थी कि उसका बचपन कैसा होगा। किसी तरह, उसने हर चीज को सकारात्मक रूप से लिया और खुद को अलग तरीके से ढाला।' श्वेता तिवारी ने आगे कहा, 'मेरी परवरिश का काम और उसकी खुद की संवेदनशीलता ज्यादा है। वह खुद एक शक्तिशाली लड़की है, वह समझ गई है कि अगर आप खुद को हल्के में नहीं लेंगे तो कोई भी इसे हल्के में नहीं लेगा। कोई आपकी मदद नहीं करेगा। यदि आपको कोई समस्या है तो आपको उसे स्वयं ही सुलझाना होगा।'