फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को राज कपूर ले आए थे बॉलीवुड, गुमनाम होकर भी खूब कमा रहीं दौलत

Tue, 04 Jun 2019 07:31 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
zeba bakhtiar - फोटो : social media
वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच करीब आने से दोनों देशों में उत्साह देखा जा रहा है। इसमें बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। आज हम आपको पाकिस्तान की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। ये एक्ट्रेस थीं जेबा बख्तियार। जेबा को राज कपूर की खोज माना जाता है। जेबा ने फिल्म 'हिना' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 
विज्ञापन

2 of 8
जेबा
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। एक हिट फिल्म देने के बाद अचानक जेबा गुमनाम हो गईं। सालों से उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया तो आइए जानते आखिर ये एक्ट्रेस कहां हैं और क्या कर रही हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कपूर, जेबा की खूबसूरती से इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने जेबा को फिल्म 'हिना' का ऑफर दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
जेबा
ये फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी । इस फिल्म में जेबा को ऋषि कपूर के लीड रोल मिला। फिल्म में जेबा के अलावा एक्ट्रेस अश्विनी भावे भी थीं लेकिन जेबा की एक्टिंग के आगे सब फीके पड़ गए । फिल्म में जेबा ने लीड रोल 'हिना' नाम की लड़की का किरदार निभाया था ।

4 of 8
जेबा
फिल्म का गाना 'मैं हूं खुशरंग हिना' उस समय बहुत हिट हुआ था। इस फिल्म से जेबा को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। रणधीर कपूर के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म के बाद जेबा ने गिनी-चुनी फिल्में की लेकिन एक भी हिट नहीं हुई।
विज्ञापन

5 of 8
zeba bakhtiar - फोटो : social media
फिल्में ना मिलने से जेबा को फैंस भुलाने लगे। उनका चार्म कम हो गया। धीरे-धीरे उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना भी बंद हो गया। इसके बाद जेबा ने घर बसाने के बारे में सोचा । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेबा ने चार शादियां की हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
zeba bakhtiar - फोटो : social media
जेबा ने सबसे पहले सलमान वालियानी से निकाह किया और उनकी एक बेटी भी हुई लेकिन दोनों का जल्द ही तलाक हो गया। इसके बाद जेबा ने सिंगर अदनान सामी से शादी की। अदनान और जेबा का एक बेटा अजान भी है। 
विज्ञापन

7 of 8
zeba bakhtiar - फोटो : social media
जेबा की ये शादी भी दो साल से ज्यादा टिक नहीं पाई। 1997 में दोनों का तलाक हो गया । इसके बाद जेबा ने एक्टर जावेद जाफरी से तीसरी शादी की। हालांकि जेबा ने इस शादी से इंकार किया लेकिन जावेद के निकाहनामा दिखाने पर सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

8 of 8
zeba bakhtiar - फोटो : social media
बॉलीवुड में करियर खत्म होने के बाद जेबा ने फिर से पाकिस्तान का रुख कर लिया। वहां उन्होंने सोहेल खान लेगारी से शादी की। सोहेल कौन हैं इस बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। इस समय जेबा पाकिस्तान में डेली सोप डायरेक्ट कर रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें