फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sajal Aly: भारत में घर लेना चाहती हैं पाकिस्तानी अभिनेत्री, खुद बताई दिल की बात

Mon, 21 Nov 2022 11:33 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सजल अली - फोटो : social media

दुबई में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट स्टार-स्टडेड इवेंट में बॉलीवुड से लेकर पाकिस्तान से आए सितारे भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मनोरंजन जगत में सितारों के काम के लिए सभी को कई अवार्ड दिए गए और इस दौरान कला प्रेमियों का एक दूसरे के प्रति अलग ही प्रेम और सम्मान देखने को भी मिला। इस शानदार नाइट इवेंट नाइट में कई दिल छू लेने वाले पल भी आए। वहीं फिल्म 'मॉम' में अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी का किरदार अदा करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और उन्होंने एक सवाल के जवाब में अपने दिल की बात भी कही।

Zeeshan Qadri: गैंग्स ऑफ वासेपुर के 'डेफनिट' ने नहीं चुकाए होटल के 29 लाख रुपये, फिर लगा धोखाधड़ी का आरोप

 

विज्ञापन

2 of 4
सजल अली - फोटो : social media

दरअसल जब एक्ट्रेस सजल अली से सवाल किया गया कि दुनिया में किसी ऐसी जगह के बारे में बताएं जहां वह अपना घर बना सकती हैं। इस सवाल के जवाब में सजल अली कहती हैं कि "इंडिया में क्यों नहीं हो सकता?, वह कहती हैं भारत में भी हो सकता है...और दुबई में भी। इसके आगे वह कहती हैं कि जान्हवी  यहां हैं, गोविंदा सर, रणवीर हैं। यह एक ऐसा इवेंट है, जहां पर हमें मौका मिलता है कि हमारे जो भारत में लोग हैं, उनसे घुलने-मिलने का एक बड़ा अवसर है, जो मुल्क से दूर हैं लेकिन दिल से बहुत करीब हैं।"
 

Monday Flashback: इस फिल्म निर्देशक को काटने के बाद हो गई थी सांप की मौत, हैरान रह गए थे लोग

विज्ञापन

3 of 4
सजल अली - फोटो : insta
फिल्म फेयर अचीवर्स नाइट में जान्हवी कपूर और सजल अली के बीच भी काफी अच्छा बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे के गले तो मिली ही इसके साथ ही जान्हवी ने स्टेज पर भी जाकर सजल अली के लिए कई दिल छू लेने वाली बातें कहीं और चीयर किया। इसका वीडियो भी सजल अली ने अपने इंस्टाग्राम से साझा किया है।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
fahad mustafa - फोटो : सोशल मीडिया
इस अवार्ड फंक्शन में वैसे तो सितारों का जमावड़ा लगा था लेकिन इस फंक्शन में एक ऐसा पल आया जिसने सभी का  दिल जीत लिया, दरअसल कार्यक्रम में पाकिस्तानी अभिनेता फहद मुस्तफा ने अवॉर्ड मिलने के बाद स्पीच देते हुए कहा कि पहली बार एक्टिंग के लिए उन्हें गोविंदा से प्रेरणा मिली थी, इसके बाद अभिनेता ने गोविंदा के पैर भी छुए और दोनों एक्टर एक दूसरे के गले मिले।
 

Box Office Report: वीकएंड पर 'दृश्यम 2' ने की छप्पर फाड़ कमाई, 'ऊंचाई' और 'यशोदा' के कलेक्शन में भी आया उछाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें