बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने लगातार फ्लाॅप हो रही फिल्मों पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, सैफ अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम वेधा' दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। यूं तो, रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप थी। लेकिन, जब फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, तब यह बुरी तरह फ्लॉप हो गई। वहीं, अब सैफ अली खान ने विक्रम वेधा की असफलता और अभिनेताओं की बढ़ती फीस पर खुलकर बात की है।