फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: पाकिस्तानी अभिनेत्री हिरा मानी को करीना कपूर को बॉडी शेम करना पड़ा भारी, ट्रोल्स ले लगा दी क्लास

Sat, 07 May 2022 08:41 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हिरा मानी, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी अभिनेत्री हिरा मानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को बॉडी शेम करती नजर आ रही हैं। करीना कपूर के फैंस को ये बिलकुल पसंद नहीं आया और अब वह पाकिस्तानी अभिनेत्री की जमकर आलोचना कर रहे हैं। यहीं नहीं हिरा मानी के एक और बयान काफी चर्चा में हैं, जिसमें वह कह रही हैं कि ताने मारने वाले शौहर अच्छे होते हैं, इससे महिलाएं अपना वजन कम कर लेती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
हिरा मानी, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हिरा मानी पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री हैं। हाल ही में वह अपने पति के साथ एक इंटरव्यू दे रही थीं, जिसमें वह अपने बढ़े हुए वजन को लेकर बात करती हैं। वह कहती हैं कि इस दफा जो मैंने अपना वजन कम किया है इसके लिए मेरे पास कोई ट्रेनर नहीं था। मेरा एक ट्रेनर था मानी (उनके पति), जिन्होंने मेरा वजन कम कराया, जो और कोई ट्रेनर नहीं करा पाया।
विज्ञापन

3 of 4
हिरा मानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे कहा कि मेरा वजन 64 किलो हो गया था। एक दिन मैंने अपना ड्रामा देखा तो मुझे लगा कि ये आंटी कौन है? इसके बाद मानी ने मुझे कहा कि चलो बेटा मैं तुम्हें भगाता हूं। मानी ने तीन महीने में मेरा 10 किलो वजन कम कराया है। जो ट्रेनर नहीं करा पाया वो मेरे मियां ने कर दिया। ये मुझे ताने देते हैं कि देखो कटरीना को, करीना को, अब तो करीना मोटी हो गई, देखो दीपिका को। मैं कहती हूं कि मैं कटरीना और दीपिका नहीं हूं, मेरे दो बच्चे हैं। मेरे हिसाब से ताने देने वाले शौहर अच्छे होते हैं, महिलाएं अपना वजन कम कर लेती हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
हिरा मानी - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से हिरा मानी को ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। करीना कपूर को बॉडी शेम करने से नाराज उनके फैंस ने हिरा मानी की जमकर क्लास लगा दी। कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्होंने हिरा मानी की सोच को बेकार बताया। एक यूजर ने लिखा कि इनको पढ़ने की जरूरत है, तो एक ने लिखा कि पब्लिक प्लेटफॉर्म पर किसी को बॉडी शेम करना बेहूदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें