फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कान फिल्म फेस्टिवल जाएंगी अदिति राव और 'केजीएफ' फेम अभिनेता का निधन, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 07 May 2022 08:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अदिति राव हैदरी, अभिनेता मोहन जुनेजा - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के सबसे पुराने फिल्म फेस्टिवल कान महोत्सव का हिस्सा हर सेलिब्रिटी बनना चाहता है। इस महोत्सव के लिए दुनियाभर के सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगता है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आती हैं और हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकाराएं कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाली हैं और अब अभिनेत्री अदिति राव हैदरी कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
 
कान फिल्म फेस्टिवल 2022: अभिनेत्री अदिति राव हैदरी बिखेरेंगी रेड कार्पेट पर जलवाब, इस जाने-माने ब्रांड का करेंगी प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

2 of 10
kgf actor mohan juneja - फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ चैप्टर 2' के फैंस ने इस फिल्म के कलाकारों को भी काफी पसंद किया है लेकिन अब फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इस फिल्म में नजर आ चुके अभिनेता मोहन जुनेजा ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने आज यानी 7 मई को अंतिम सांस ली, जिसके बाद अभिनेता के घर में मातम पसरा हुआ है। 

दुखद: 'केजीएफ' फेम इस अभिनेता का हुआ निधन, 100 से ज्यादा साउथ फिल्मों में किया अभिनय
विज्ञापन

3 of 10
अनुराग बासु, आमिर खान, रणबीर कपूर - फोटो : social media
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर साल 2017 में फिल्म जग्गा जासूस को भले ही दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला हो, लेकिन अब एक बार फिर से अनुराग और रणबीर कपूर नई फिल्म के लिए साथ आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन के तले बनेगी। हालांकि फिल्म की अन्य स्टार कास्ट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

नई फिल्म: रणबीर कपूर और अनुराग बसु फिर आएंगे साथ! आमिर खान के प्रोडक्शन तले होगा फिल्म का निर्माण
 

4 of 10
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : Social media
टेलीविजन के मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के बीते सीजन को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब मेकर्स जल्द ही इस शो का नया सीजन शुरू करने वाले हैं। यह शो शुरूआत से ही दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक रहा है। शो की थीम और इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स द्वारा किए जाने वाले स्टंट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। शो के12वें सीजन के शुरू होने की खबर के साथ ही अब दर्शक इसमें शामिल होने वाले कलाकारों के नाम जानने को उत्सुक हैं।

KKK 12: रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे ये सोशल मीडिया स्टार, अगले कंटेस्टेंट के नाम पर लगी मुहर
 
विज्ञापन

5 of 10
किम शर्मा और लिएंडर पेस - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और लिएंडर पेस बीते कई समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से ही किम और लिएंडर अक्सर एक- दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते रहे हैं। इसी बीच अब इस कपल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सामने आईं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अपने सफल रिलेशन के बाद अब किम और लिएंडर जल्द ही शादी कर सकते हैं।

वेडिंग बेल्स: दूसरी शादी के लिए तैयार हैं किम शर्मा, बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस संग करेंगी कोर्ट मैरिज!
विज्ञापन

6 of 10
मिस मार्वल और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर मार्वल स्टूडियोज की पहली मुस्लिम सुपरहीरो सीरीज 'मिस मार्वल' में नजर आएंगे। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की आने वाली सीरीज "मिस मार्वल" में जर्सी सिटी में पली-बढ़ी एक मुस्लिम अमेरिकी टीनेजर, कमला खान उर्फ मिस मार्वल की कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि 'मिस मार्वल' का प्रीमियर 8 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में किया जाएगा।
Ms. Marvel: जल्द होने जा रहा है एमसीयू की पहली मुस्लिम सुपरहीरो का प्रीमियर, बॉलीवुड का ये सितारा भी आएगा नजर
 
विज्ञापन

7 of 10
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी बीते कई समय से अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बीते दिनों सामने आई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इस साल के अंत में दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं, अब अपनी शादी की खबरों पर खुद अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में हुए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह ऐसी अफवाहों को सुन उन पर हंसती हैं। 

Athiya Shetty: केएल राहुल संग शादी की खबरों पर अथिया शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, पहली बार मीडिया के सामने कही ये बात
 

8 of 10
विल स्मिथ - फोटो : social media
ऑस्कर 2022 में मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद से हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा है, इसमें कोई दो राय नहीं है। थप्पड़ कांड के बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी लेकिन उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एकेडमी ने ऑस्कर घटना के बाद उन्हें प्रतिबंधित करने का फैसला लिया था और अब उनकी आगामी फिल्म के मेकर्स ने रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

ऑस्कर थप्पड़ कांड; हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ की बढ़ी मुश्किलें, मेकर्स ने टाली फिल्म 'इमेन्सिपेशन' की रिलीज
 

9 of 10
महेश बाबू, एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों के निर्देशक एस एस राजामौली अपने करियर के सबसे बड़े इम्तिहान के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं। अपनी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ की कामयाबी का जश्न मनाने के बाद उन्होंने तेलुगू अभिनेता महेश बाबू के साथ प्रस्तावित अपनी फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। समझा जाता है कि फिल्म की शूटिंग वह इसी साल की सर्दियों में शुरू करने का इरादा रखते हैं।

Mahesh Babu: सोमवार को हैदराबाद में महेश बाबू की अगली फिल्म पर सबसे बड़ा खुलासा, शुरू हुई शूटिंग की तैयारी
 
विज्ञापन

10 of 10
"मेजर" की टीम ने राजनाथ सिंह को दिखाया फिल्म का ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपकमिंग फिल्म मेजर इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित देश के लिए प्यार और बलिदान की बेहद भावुक और देश के प्रति प्यार की कहानी है, जो 26/11 के हमलों के दौरान दर्जनों लोगों को बचाते वक्त शहीद हुए थे। ऐसे में जैसे-जैसे उनके जीवन पर आधारित फिल्म की रिलीज की डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे ही दर्शकों की दिलचस्पी भी इसमें बढ़ती जा रही है। इसी बीच हाल ही में फिल्म के मेकर्स को देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ भी एक स्पेशल मीटिंग का मौका मिला।

Major Trailer: "मेजर" की टीम ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिखाया फिल्म का ट्रेलर, ऐसा रहा रिएक्शन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें