पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। खूबसूरत अभिनेत्री अपने दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वहीं सबा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सबा पर लाहौर की एक ऐतिहासिक मस्जिद पर डांस कर अपमान करने का आरोप है। अब इस मामले में पाकिस्तान की एक अदालत ने बुधवार को हिंदी मीडियम' की स्टार सबा कमर को बरी करने की अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने 16 मार्च को अगली सुनवाई के दौरान उन पर अभियोग लगाने का फैसला किया है।