22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने देश को गहरे सदमे में डाल दिया। बैसरन घाटी, जिसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से जाना जाता है, वहां हुए इस हमले में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई और 20 से अधिक लोग घायल हुए। लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली और जांच से पता चला कि आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में सबसे घातक हमलों में से एक है, जिसने आतंकवाद के खतरे को फिर से उजागर किया। इन हमलों की भयावह कहानी कई फिल्मों में भी दिखाई गई है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें आतंकवाद का भयावह मंजर नजर आया।।