रेड 2
- फोटो : यूट्यूब
इस बार दमदार राजनेता से है अमय पटनायक का मुकाबला
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी 'रेड 2' साल 2018 की हिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में हैं, जो भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ जंग छेड़ते हैं। इस बार उनका मुकाबला एक खतरनाक राजनेता दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) से है। हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर दर्शकों का उत्साह बढ़ा चुका है।