पद्मिनी कोल्हापुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में हुआ ये किस्सा इतना ज्यादा चर्चा में आ गया कि इसकी गूंज ब्रिटेन तक जा पहुंची। ये सारी बातें पद्मिनी कोल्हापुरी के लिए सिरदर्द बन गईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र करते हुए कहा था कि इस किस के चलते उन्हें बहुत शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ी थी। अभिनेत्री ने कहा था, 'इस घटना के बाद एक बार मेरा ब्रिटेन जाना हुआ जहां इमिग्रेशन ऑफिसर ने मुझसे पूछ लिया था कि आप वहीं हैं ना जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था'।