फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय खाने को 'भयानक' बताने पर विदेशी पर भड़कीं ये मॉडल, बोलीं- 'आप टेस्ट कर लेते हैं?'

Mon, 25 Nov 2019 09:56 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Padma Lakshmi - फोटो : social media
मशहूर मॉडल और 'टॉप शेफ' की होस्ट पद्मा लक्ष्मी ने ट्विटर पर एक शख्स को आड़े हाथों ले लिया। दरअसल शख्स ने भारतीय खाने की आलोचना की जो पद्मा लक्ष्मी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने तुरंत उस शख्स को जवाब दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पद्मा लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम निकोलस नाम के इस शख्स ने लिखा- 'भारतीय खाना भयानक है और हम दिखावा करते हैं कि यह नहीं है।' जिस पर पद्मा लक्ष्मी ने लिखा कि 'क्या आप खाने को टेस्ट कर पाते हैं?'
विज्ञापन

3 of 5
पद्मा लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले पद्मा लक्ष्मी ने अपने साथ हुए दुष्कर्म का खुलासा किया था जिसे जानकर सभी हैरान रह गए। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के लिए नामित जज ब्रेट कैवनाग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सवाल उठाया था कि आखिर वे इतने साल चुप क्यों रहीं? इस सवाल पर पद्मा लक्ष्मी सामने आने को मजबूर हो गईं। 

4 of 5
पद्मा लक्ष्मी - फोटो : social media
पद्मा लक्ष्मी ने पहली बार स्वीकार किया कि उनके साथ किशोर उम्र में दुष्कर्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि वे यौन उत्पीड़न झेलने वाली उन महिलाओं का मर्म अच्छी तरह से समझ सकती हैं जो कई साल तक अपने ऊपर हुए यौन हमले के बावजूद खामोश रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पद्मा लक्ष्मी - फोटो : social media
पद्मा लक्ष्मी ने कहा कि कैवनाग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली क्रिस्टीन ब्लेजी फोर्ड इतने साल खामोश क्यों रहीं इस बात को वे बखूबी समझ सकती हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखे इस लेख में पद्मा लक्ष्मी ने स्वीकार किया कि महज 16 साल की उम्र में उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनके साथ दुष्कर्म किया और इसकी रिपोर्ट इस कारण दर्ज नहीं कराई गई क्योंकि उन्हें लगता था कि ये उनकी ही गलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें