फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Don 3: 'डॉन 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, फरहान अख्तर कल करेंगे बड़ा एलान

Mon, 19 Feb 2024 07:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डॉन 3 पोस्टर, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'डॉन 3' की घोषणा होने के बाद से ही इस फिल्म की लगातार चर्चा हो रही हैं। फिल्म में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। इसका अनाउंसमेंट वीडियो आने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 
bollywood celebs: इन सेलेब्रिटीज ने अपने बच्चों का चेहरा फैंस से छुपाया नहीं, बल्कि खुशी-खुशी दिखाया
विज्ञापन

2 of 5
डॉन 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर फिल्म को लेकर एक नई जानकारी दी है। उन्होंने डॉन 3 के पोस्टर के साथ बताया है कि इस फिल्म को लेकर कल एक खास एलान होने जा रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
अटकलें हैं कि निर्माता फिल्म में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन से विशेष कैमियो के लिए प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

4 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त महीने में शुरू हो सकती है। फिलहाल फिल्म की टीम प्री-प्रोडक्शन की तैयारियां जोर शोर से कर रही  हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, 'डॉन 3' की टीम फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग कर रही है और इसका प्री-प्रोडक्शन अगले महीने शुरू होने वाला है। फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री को लेकर अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि शूटिंग शुरू होने से पहले इसको लेकर आधिकारिक एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम
सूत्रों के मुताबिक इमरान हाशमी इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इस खबर पर मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हाल ही में अभिनेता ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में खलनायक की भूमिका निभाई थी। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी थी।
Kanguva: 'कंगुवा' की शूटिंग पूरी कर पोस्ट प्रोडक्शन टीम का हिस्सा बने सूर्या, फिल्म के निर्माण में कर रहे मदद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें