कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अभी सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं। सिनेमाघर खुल भी गए तो शायद ही कोई फिल्ममेकर अपनी फिल्म को वहां रिलीज करने का जोखिम उठाएगा। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हर सप्ताह नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार पर एक से शानदार एक वेबसीरीज रिलीज हो रही हैं। तो चलिए इस हफ्ते क्या कुछ नया रिलीज होने जा रहा है आपको बताते हैं।
कॉलर बॉम्ब
कॉलर बॉम्ब डिज्नी प्लस हॉस्टार वीआईपी पर नौ जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल और आशा नेगी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक सुसाइड बॉम्बर को रोकने की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं, फिल्म में जिम्मी मनोज हेसी नाम के पुलिस अफ़सर के किरदार में हैं। फ़िल्म का निर्देशन ध्यानेश ज़ोटिंग ने किया है।फ़िल्म की स्क्रिप्ट निखिल नायर ने लिखी है।