फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

This Week On OTT: मर्डर, चोरी, डकैती और सस्पेंस से भरा होगा ये हफ्ता, देखिए आपके लिए ओटेटी पर इस हफ्ते क्या है खास

Mon, 29 Nov 2021 09:52 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
This Week On OTT - फोटो : सोशल मीडिया
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT Platforms) जैसे नेटफ्लिक्स और जी 5 पर वेब सीरीज और मूवीज की भरमार होने वाली है। हम आपके लिए लेकर आए हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली दमदार फिल्मों और वेब सीरिज की खास लिस्ट। आइए एक नजर डालते हैं इस खास लिस्ट पर और जानते हैं कौन सी फिल्म और वेब सीरीज किस दिन रिलीज होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Lost in Space - फोटो : Instagram
Lost in Space
1 दिसंबर- नेटफ्लिक्स
चर्चित साइंस फिक्शन वेब सीरिज Lost in Space का नया सीजन 1 दिसंबर से स्ट्रीम होगा। करीब दो साल बाद इस वेब सीरिज का नया सीजन रिलीज किया जा रहा है। पहला सीजन 2018 और दूसरा सीजन 2019 में आया था।
विज्ञापन

3 of 5
मनी हाइस्ट 5 - फोटो : सोशल मीडिया
मनी हाइस्ट
3 दिसंबर- नेटफ्लिक्स

'मनी हाइस्ट' एक स्पेनिश वेब सीरीज है। जिसका आखिरी सीजन नेटफ्लिक्स पर 3 दिसंबर से स्ट्रीम होगा। उर्सुला कोरबेरो, अल्वारो मोर्टे, इत्ज़ियर इटुनो, पेड्रो अलोंसो, मिगुएल हेरान, जैमे लोरेंटे, एस्तेर एसेबो इसमें नजर आएंगे। इस सीजन में प्रोफेसर को जान का खतरा भी है, ऐसे में ये डकैती कैसे कामयाब होगी, इसे देखने का हर फैन को इंतजार है। इस वेब सीरीज को लेकर दर्शक कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हैं। 

 

4 of 5
इनसाइड एज सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इनसाइड एज सीजन 3
3 दिसंबर- अमेजन प्राइम वीडियो


3 दिसंबर से दुनियाभर के प्राइम मेंबर्स इनसाइड एज सीजन 3 के सभी 10 एपिसोड को स्ट्रीम कर सकते हैं। क्रिकेट की पॉलिटिक्स, ग्लैमर, पैसा को लेकर शायद ही इससे बेहतर कोई और शो देखने को मिले।क्रिकेट की तिकड़मों को उजागर करती इस सीरीज को देश की शुरुआती वेब सीरीज में भी गिना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉब बिस्वास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉब बिस्वास
3 दिसंबर- जी5

बॉब बिस्वास का प्रीमियर 3 दिसंबर को जी5 पर होगा। बॉब बिस्वास 2012 में आई सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' के एक किरदार का नाम था। फिल्म में अभिनेता शाश्वत चटर्जी बॉब के किरदार में नजर आए थे। एक एलआईसी एजेंट था, जो भाड़े पर हत्या करने का काम करता था। भले ही उस फिल्म में बॉब एक सपोर्टिंग किरदार के तौर पर नजर आया था, लेकिन अब दीया अन्नपूर्णा घोष उसे लेकर ही फिल्म बना रही हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें