साल 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 95वें अकादमी अवॉर्ड की शुरुआत हो चुकी है। इस साल भारत की ओर से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बतौर प्रजेंटर अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची हुई हैं। वहीं, भारत की तरफ से तेलुगू फिल्म आरआरआर को नॉमिनेट किया गया है और इसके गाने नाटू नाटू को भी नॉमिनेट किया गया है, इसके साथ ही दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को भी नॉमिनेशन मिला है। हालांकि इससे पहले तमाम ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन हासिल है और कई फिल्मों ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। आइये जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रही हैं, जिन्हें हम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं।