फिल्म जगत में जब भी कोई पार्टी होती है तो बड़े-बड़े सितारों और स्टार किड्स के साथ इन दिनों एक शख्स की तस्वीरें काफी वायरल होती हैं। सिर्फ पार्टी और आयोजन ही नहीं, यूं भी फिल्मी सितारे इस शख्स के साथ तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं, जिसका नाम ओरी है। ओरी ने अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड सेलेब्स संग अपने रिश्ते का खुलासा किया था। अब ओरी ने उस हसीना के बारे में बताया है, जिसके वह सबसे बड़े फैन हैं और उनके साथ पारिवारिक रिश्ता भी साझा करते हैं।