फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो ने इन लोगों को आम से बना दिया खास, रानू मंडल को तो फिल्म में भी मिला काम

Mon, 12 Apr 2021 01:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सोशल मीडिया स्टार्स - फोटो : इंस्टाग्राम
आज कल सोशल मीडिया पर लोग ना जाने क्या क्या पोस्ट करते हैं। इस उम्मीद में कि अगर उनका कंटेंट वायरल हो गया तो किस्मत चमक जाएगी और वे दुनियाभर में मशहूर हो जाएंगे। सोशल मीडिया ने कईयों की जिंदगी बनाई है, रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते हुए किसी को फिल्मों का ऑफर मिला तो किसी का वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि विज्ञापनों में काम मिल गया। आज हम बात करेंगे उन आम लोगों की जिन्हें सोशल मीडिया ने खास बना दिया।
विज्ञापन

2 of 8
पैराग्लाइडिंग वीडियो  - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2019 में वायरल हुआ ‘लैंड करा दे भाई’ वाला पैराग्लाइडिंग वीडियो आपको याद ही होगा। विपिन साहू नाम के शख्स का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। इनके पैराग्लाइडिंग के डर और डरने के अंदाज ने सबको इतना हंसाया कि हंसते हंसते लोगों का पेट फूल गया। ये अब एक फेमस यूट्यूबर हैं। यहां पर इनके 125K सब्सक्राइबर हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
रानू मंडल - फोटो : Social Media
रानू मंडल का नाम भला कौन भूल सकता है। ये भी रातों रात स्टार बनी थीं। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सिंगर हिमेश रेशमिया तक इनकी आवाज के कायल हो गए थे। बंगाल के एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर रानू मंडल के गाने वाला वीडियो एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उस वीडियो को कुछ ही घंटों में दुनियाभर के लोगों ने देखा। रानू को लोग लता मंगेशकर की दूसरी आवाज तक कहने लगे। इसके बाद रानू बॉलीवुड तक पहुंची और हिमेश रेशमिया के साथ एक फिल्म में अपनी आवाज भी दी।

4 of 8
'पावरी होरी है' वीडियो फोटो - फोटो : Social media

पाकिस्तान की दनानीर मुबीन को दुनिया 'पावरी गर्ल' के नाम से पहचानी है। 19 साल की इस लड़की का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। अब वो ब्लॉगर बन गई हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

विज्ञापन

5 of 8
अरशद ख़ान - फोटो : इंस्टाग्राम
पाकिस्तान के एक चाय वाले अरशद खान की फोटो जैसे ही सामने आई लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। देखते ही देखते ये तस्वीर वायरल हो गई और मॉडलिंग एजेंसी अरशद को तलाशने लगीं। अब अरशद एक मॉडल बन चुके हैं।

 

 
विज्ञापन

6 of 8
यशराज मुखाटे - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज मुखाटे रसोड़े में कौन था वीडियो बनाकर लाइम लाइट में आए थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हाल ही में इन्हें यूट्यूब ने सिल्वर और गोल्डन बटन देकर सम्मानित किया है।

विज्ञापन

7 of 8
ढिंचैक पूजा - फोटो : SOCIAL MEDIA
'सेल्फी मैंने ले ली आज', रैप सॉन्ग याद है न? 2017 में ढिंचैक पूजा का यह रैप गाना इतना वायरल हुआ कि वे देखते ही देखते लोगों की स्क्रीन पर छा गईं। भले ही उनके वीडियोज पर लोग मजाक बनाते थे या उनकी हंसी उड़ाते थे पर पूजा के इस अलग कारनामे ने उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया। वे बिग बॉस के एक एपिसोड में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ रुबरू भी हुईं थी।
विज्ञापन

8 of 8
पाकिस्तानी वेटर - फोटो : इंस्टाग्राम

पाकिस्तान के वेटर रोजी खान की जिंदगी अचानक बदल गई। अब वह सड़क पर निकलते हैं तो लोग उनके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं। दरअसल, रोजी गेम ऑफ थ्रोंस में टायरन लेनिस्टर का किरदार निभाने वाले पीटर डिंकलेज की तरह दिखते हैं। रोजी खान और पीटर डिंकलेज की शक्ल और कद में भी कोई फर्क नहीं है। दोनों का कद 4 फीट 5 इंच है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें