सीएम धामी,अरुषी निशंक, दिव्येंदु शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरुषी निशंक ने कुछ साल पहले अपने प्रोडक्शन हाउस हिमश्री फिल्म्स की शुरुआत की थी और वेब सीरीज ‘काफल’ का निर्माण वह हिमश्री फिल्म्स के बैनर तले ही कर रही हैं। अरुषी के मुताबिक, कई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने सफलतापूर्वक इस शो को आगे बढ़ाया, जो अपनी तरह का पहला शो है। पहाड़ी लोगों को समर्पित यह शो उनके जीवन और नैसर्गिक सुंदरता को प्रदर्शित करता है जिसे पहले कभी चित्रित नहीं किया गया।