पूरे देश में नवरात्रि के उत्सव की धूम मची हुई है। शारदीय नवरात्रि में नौ दिन माता रानी के पूजन के बाद बाद दसवें दिन दशहरा का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है। भगवान राम को हिन्दू धर्म में आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में पर्दे पर भी जब अभिनेता राम के किरदार में दिखाई दिए तो दर्शकों ने उन्हें भी उतना ही प्यार दिया। इस खास मौके पर हम आपको रूबरू करवाते हैं टीवी की दुनिया के उन अभिनेताओं से जिन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया।
विज्ञापन
2 of 6
अरुण गोविल
- फोटो : सोशल मीडिया
अरुण गोविल
रामानंद सागर की 'रामायण' से अभिनेता अरुण गोविल घर-घर में मशहूर हुए। इस सीरियल में उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था। सीरियल को कई वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अरुण गोविल आज भी राम के किरदार से ही जाने जाते हैं। 1987 में जब यह सीरियल प्रसारित हुआ तो अरुण गोविल की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि लोग उनकी पूजा किया करते थे। आज भी लोग अरुण को देखकर उन्हें भगवान मानकर उनके पैर छूते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
नीतीश भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
नीतीश भारद्वाज
अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने 'महाभारत' में कृष्ण का यादगार किरदार निभाया है। उन्हें इस किरदार से घर-घर में प्रशंसा मिली, लेकिन साल 2002 में उन्होंने बीआर चोपड़ा के प्रोडक्शन की 'रामायण' में भगवान राम का भी किरदार निभाया। इस सीरियल में सीता का किरदार स्मृति ईरानी ने निभाया था।
4 of 6
गुरमीत चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत चौधरी
आज के दौर के अभिनेताओं की बात करें तो अरुण गोविल के बाद गुरमीत चौधरी को लोगों ने राम के किरदार में खूब पसंद किया था। 2008 में टीवी पर प्रसारित 'रामायण' में गुरमीत चौधरी भगवान राम के किरदार में नजर आए थे। सीरियल में गुरमीत की पत्नी देबीना बनर्जी सीता के किरदार में नजर आई थीं। उस दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
आशीष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
आशीष शर्मा
अभिनेता आशीष शर्मा भी भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं। वर्ष 2015 में टीवी पर सीरियल 'सिया के राम' प्रसारित हुआ। इस सीरियल में रामायण की कहानी को सीता माता की दृष्टि से दिखाया गया। सीरियल में राम का किरदार आशीष शर्मा ने निभाया था।
गगन मलिक
अभिनेता गगन मलिक ने भी सियापति श्रीराम का किरदार निभाया है। साल 2015 से 2017 तक टीवी पर आए सीरियल 'संकटमोचन महाबली हनुमान' गगन मलिक ने भगवान राम का किरदार निभाया था। इस शो में गगन ने राम के अलावा भगवान विष्णु और शिव का किरदार भी निभाया था।