टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस को भी नुसरत की चिंता सताने लगी। फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच नुसरत जहां ने भी इस वायरल खबर पर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में नुसरत जहां ने कहा, 'मुझे बुखार था, जिसके लिए डॉक्टर ने मुझे वायरल फीवर के लिए दवाई भी दी थी लेकिन, डॉक्टर ने अभी तक मुझे कोरोना वायरस का टेस्ट कराने के लिए नहीं कहा। जब मैंने टेस्ट कराया ही नहीं तो मैं पॉजिटिव कैसे हो सकती हूं। मैं जल्द ही टेस्ट कराऊंगी और रिपोर्ट आने पर इसके बारे में बताऊंगी भी।'