फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिल जैन बोले: मैं अब भी नुसरत से प्यार करता हूं, मेरे ऊपर बाइसेक्शुअल होने के झूठे आरोप लगाए गए

Thu, 25 Nov 2021 10:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
निखिल जैन संग अपनी शादी को अवैध बताकर एक्टर यशदास गुप्ता संग शादी कर चुकीं टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां खुशहाल जीवन जी रही हैं। लेकिन उनके पहले पति निखिल जैन का कहना है कि वे आज भी नुसरत से प्यार करते हैं। अलग होने के बाद निखिल ने पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
निखिल जैन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह अभी भी अपनी पूर्व पत्नी नुसरत जहां से प्यार करते हैं। नुसरत ने निखिल जैन से अलग होने के बाद उन पर काफी सारे आरोप लगाए थे। नुसरत ने यह भी कहा था कि निखिल जैन बाइसेक्शुअल हैं। हालांकि इस इंटरव्यू में निखिल ने बाइसेक्शुअल होने के नुसरत के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी तरफ टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने यशदास गुप्ता संग अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। नुसरत ने दिवाली के मौके पर पति यश और बेटे ईशान के साथ पहली बार तस्वीर साझा की थी। जिसमें उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा था।

4 of 5
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता - फोटो : Instagram
बताते चलें कि नुसरत ने इसी साल अगस्त में बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद नुसरत जहां को खूब ट्रोल किया गया था, क्योंकि नुसरत के पहले पति निखिल जैन ने कहा था कि यह बच्चा उनका नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : Instagram
नुसरत कुछ समय पहले पति निखिल जैन के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में आई थीं। नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी टूटने की खबर ने काफी हंगामा मचा दिया था। दोनों ने साल 2019 में शादी की थी और कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई थी। अपनी शादी तोड़ते हुए नुसरत जहां ने कहा था, एक विदेशी भूमि पर शादी होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार हमारी शादी मान्य नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें