फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navarati: शादी की खबरों के बीच यश दासगुप्ता संग दुर्गा पूजा मनाती नजर आईं नुसरत जहां, तस्वीरें चुरा लेंगी दिल

Wed, 13 Oct 2021 11:59 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता - फोटो : Instagram
टीमएसी सांसद और मशहूर बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ महीनों में अपनी निजी जिंदगी को लेकर उन्होंने बहुत बार सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में उन्होंने ये भी खुलासा कर दिया कि उन्होंने यश दासगुप्ता से शादी कर ली है। दरअसल यश के जन्मदिन के मौके पर नुसरत ने केक पर हसबैंड और डैड लिखवाया था जिसके बाद से ये साफ हो गया कि दोनों शादी कर चुके हैं।

नुसरत ने यश संग मनाई दुर्गा पूजा

अब उन्होंने अपने पति यश संग दुर्गा पूजा के मौके पर एक फेस्टिव शूट करवाया है। इन तस्वीरों में दोनों की केमेस्ट्री काफी शानदार नजर आ रही है। एक तस्वीर में नुसरत यश की गोद में बैठी नजर आ रही हैं तो वहीं कई तस्वीरों में दोनों एक दूसरे पर प्यार जताते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनकी और भी तस्वीरें सामने आई हैं जो उनके फैन पेज द्वारा साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में दोनों दुर्गा पूजा मनाते नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां - फोटो : Instagram
नुसरत जहां गोल्डन बॉर्डर की टील साड़ी में नजर आईं साथ ही उन्होंने चोकर पहना हुआ था। वहीं यश दासगुप्ता सफेद शर्ट और नीले रंग की पैंट पहने नजर आए। दोनों ने  पंडाल के बाहर और लोगों के साथ भी कुछ तस्वीरें खिंचवाईं। नुसरत ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा-शुभो महा सप्तमी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
यश दासगुप्ता, नुसरत जहां - फोटो : Instagram
नुसरत इसी साल अगस्त में मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। पति निखिल से तलाक के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल चल रहा था कि आखिर उनके बच्चे का पिता कौन है। वहीं बेटे के जन्म के बाद एक बर्थ सर्टिफिकेट वायरल हुआ था जिसमें पिता के स्थान पर यश दासगुप्ता का नाम लिखा हुआ था।

4 of 5
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता - फोटो : Instagram
दूसरी तरफ नुसरत ने यश के जन्मदिन के दिन केक पर हसबैंड और डैड लिखकर इस बात को भी साफ कर दिया कि उन्होंने यश से शादी कर ली है। हालांकि आधिकारिक तौर पर दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया है। निखिल जैन से तलाक के बाद नुसरत का नाम लगातार यश से जुड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत जहां और यश दासगुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत जहां उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने निखिल जैन से अपनी शादी को अवैध बता दिया था। वहीं उनके बेबी बंप दिखने के बाद से कई तरह के सवाल उठने लगे थे। निखिल जैन का कहना था कि वो छह महीने से नुसरत से अलग रह रहे इसलिए बच्चे को लेकर उन्हें किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें