फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: यश दास गुप्ता संग रोमांटिक हुईं नुसरत जहां, गोद में बैठकर कराया फोटोशूट

Thu, 14 Oct 2021 08:31 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता - फोटो : Instagram
अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने हाल ही में यश दास गुप्ता के साथ एक फोटोशूट करवाया है जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। नुसरत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह हिंट दिया था कि वह यश के साथ शादी कर चुकी हैं। अब दोनों की तस्वीरों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि वे पति पत्नी बन चुके हैं।

पहली शादी को बताया था अवैध
निखिल जैन से शादी को अवैध बताने और फिर प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद नुसरत सुर्खियों में आ गई थीं। इसी साल वो मां बनी हैं 26 अगस्त को उन्होंने बेटे ईशान को जन्म दिया! बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता संग उनके अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
यश दास गुप्ता, नुसरत जहां - फोटो : Instagram
नुसरत जहां को बच्चे के पिता को लेकर भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। दरअसल पहले नुसरत ने बच्चे के पिता के नाम का खुलासा नहीं हुआ था लेकिन फिर सोशल मीडिया पर बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट वायरल हो गया जिसमें बच्चे के पिता का नाम यश दासगुप्ता ही लिखा था।
 
विज्ञापन

3 of 5
यश दास गुप्ता, नुसरत जहां - फोटो : Instagram
नुसरत ने रचा ली है यश दासगुप्ता संग शादी
नुसरत जहां ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिससे ये पता चल रहा है कि उन्होंने यशदास गुप्ता से शादी कर ली है। नुसरत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आती हैं। अब नुसरत और यश की ये तस्वीरें बता रही हैं कि दोनों ने शादी रचा ली है। हालांकि उन्होंने अपनी शादी की कोई जानकारी नहीं दी है। नुसरत ने एक इंटरव्यू में यश के साथ अपनी बॉन्डिंग पर कई बातें कही थीं। नुसरत ने कहा कि क्या लोगों को पता है कि ये बच्चा शादी के बाद हुआ है या बिन शादी के? 

4 of 5
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता - फोटो : Instagram
नुसरत कुछ समय पहले पति निखिल जैन के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में आई थीं। नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी टूटने की खबर ने काफी हंगामा मचा दिया था। दोनों ने साल 2019 में शादी की थी और कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई थी। नुसरत के पूर्व पति निखिल जैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि यह बच्चा उनका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : Instagram
वहीं, अपनी शादी तोड़ते हुए नुसरत जहां ने कहा था, एक विदेशी भूमि पर शादी होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार हमारी शादी मान्य नहीं है। क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी, इसलिए भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। कानूनी तौर पर यह शादी मान्य नहीं है, बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें