नूपुर शिकरे
- फोटो : सोशल मीडिया
फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिकरे बांद्रा के ताज लैंड्स पहुंचे, जहां उनकी शादी आमिर खान की बेटी आयरा खान के साथ होगी। इसके कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में नूपुर काली टी-शर्ट और सफेद शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। वह सांता क्रूज से बांद्रा में विवाह स्थल तक जॉगिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो कि लगभग 8 किमी है। इस दौरान उनके कुछ दोस्त भी साथ में नजर आए।