अपनी मासूमियत के लिए जानी जाने वाली आयशा टाकिया की शादी फरहान आजमी से हुई है। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी आयशा टाकिया के ससुर हैं। वहीं आयशा के पति फरहान रेस्तरां के कारोबार में हैं। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री ने सिनेमा की दुनिया से बाहर जाकर शादी की हो। आइए आज बात करते हैं उन 5 अभिनेत्रियों की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
juhi chawla
- फोटो : social media
जूही चावला
जूही चावला ने भी बॉलीवुड को दरकिनार करते हुए उद्योगपति जय मेहता से शादी की। जूही और उनके पति इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Shilpa Shetty, Raj Kundra
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। राज की ये दूसरी शादी थी। खबरों की मानें तो राज कुंद्रा और शिल्पा की पहली मुलाकात शिल्पा के परफ़्यूम ब्रांड के लॉन्च के मौके पर हुई थी। राज कुंद्रा एक बड़े बिजनेसमैन हैं। दोनों का विवान नाम का एक बेटा भी है।
4 of 6
Asin
असिन
सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं असिन ने बॉलीवुड से बाहर का जीवनसाथी चुना। उनकी शादी कारोबारी राहुल शर्मा से साल 2016 में हुई। राहुल वाईयू टेलीवेंचर्स और माइक्रोमैक्स इन्फॉर्मेटिक्स के को-फाउंडर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Celina Jaitley
सेलीना जेटली
सेलीना जेटली ने भी पीटर हैग के साथ शादी करके इस ट्रेंड को आगे बढ़ाया। पीटर एक होटल कारोबारी हैं. कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। पीटर एम्मार हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर ऑफ मार्केटिंग हैं। दोनों ने साल 2011 में एक-दूसरे से शादी कर ली।
टीना मुनीम
टीना मुनीम (अब टीना अंबानी) ने भी कारोबारियों को ही पति के रूप में चुना। साल 1991 में अनिल अंबानी और टीना मुनीम की शादी हुई। टीना ने 35 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्में की हैं लेकिन शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड और ग्लैमरस लाइफ को छोड़ दिया।