चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना रणौत (kangana Ranaut) के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। लंबे समय से चर्चा थी कि करीना कपूर खान ने सीता (Sita) के रोल के लिए के लिए 12 करोड़ फीस की डिमांड की थी लेकिन अब खबर है कि ये रोल कंगना रणौत को मिल गया है। 'सीता-एक अवतार' टाइटल वाली फिल्म को अलौकिक देसाई डायरेक्ट करने जा रहे हैं। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है।
इस फिल्म के कास्ट की घोषणा होने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो ये भी कहा है कि कंगना इस रोल के लिए सबसे बेहतर हैं। कंगना रणौत ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि कर दी है। फिल्म के लेखक हैं केवी विजयेंद्र प्रसाद, जिन्होंने पहले ही खुलासा किया था कि 'सीता' की भूमिका निभाने के लिए उनकी पहली पसंद कंगना हैं।