के के मेनन को बॉलीवुड में उनके अलग अभिनय के लिए जाना जाता है। नवाजुद्दीनसिद्दीकी और इरफान खान की तरह के के मेनन ने भी फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई। के के मेनन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में आई फिल्म 'नसीम' से की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने हैदर, सिंह इस ब्लिंग और बेबी जैसी कई फिल्मों में अपने महत्वपूर्ण किरदार से दर्शकों का खूब दिल जीता। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको उनकी फिल्मों के बारे में नहीं बल्कि उनकी और टीवी अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्य की क्यूट सी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।
निवेदिता भट्टाचार्य और के के मेनन की लव स्टोरी
के के मेनन के फिल्मी करियर के बारे में तो उनके प्रशंसक काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। के के मेनन का जन्म केरला में हुआ था, लेकिन उनका लालन-पालन अंबरनाथ और पुणे में हुआ था तो वही निवेदिता भट्टाचार्य लखनऊ की रहने वाली हैं। एक मीडिया से खास बातचीत में निवेदिता भट्टाचार्य ने के के मेनन के साथ उनकी लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई और क्यों उन्होंने लंबे समय तक लोगों से अपना रिश्ता छुपाए रखा इस पर बातचीत की।