फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: यूट्यूबर पुनीत कौर को भी राज कुंद्रा ने फिल्म के लिए भेजा था मैसेज, बोलीं- भगवान करे, वो जेल में सड़े

Wed, 21 Jul 2021 10:35 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुनीत कौर, राज कुंद्रा - फोटो : Social Media
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुसीबत थमने का नाम ही नहीं ले रही। अश्लील फिल्म बनाने के और उसे अपने एप पर रिलीज करने के आरोप में फंसे राज कुंद्रा को लेकर हर किसी की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को सोमवार की रात अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। जिसके बाद मंगलवार को राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। लेकिन पहले से ही विवादों में फंसे राज कुंद्रा को लेकर अब एक मशहूर यूट्यूबर ने ये दावा किया कि राज कुंद्रा ने उन्हें भी एप ‘हॉटशॉट्स’ के वीडियो में काम करने के लिए कहा था।

इंस्टाग्राम पर मैसेज कर पुनीत कौर ने किया खुलासा

मशहूर यूट्यूबर पुनीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि राज कुंद्रा ने उन्हें अपने एप की वीडियो में काम करने के लिए कहा था। पुनीत कौर ने इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें साझा की और उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘दोस्तों, आपको हमारा वेरिफाइड डीएम वीडियो याद है? जहां उन्होंने मुझे अपने एप हॉटशॉट्स के लिए काम करने के लिए कहा था। मैं तो मर ही गई। उन्होंने इस कैप्शन के साथ कई न्यूज कटिंग्स भी साझा की। 
विज्ञापन

2 of 5
पुनीत कौर, राज कुंद्रा - फोटो : Social Media
मुझे लगा ये स्पैम है

पुनीत कौर यहीं पर नहीं रुकी, उन्होंने एक और पोस्ट करते हुए ये भी कहा भगवान करे कि अब राज कुंद्रा जेल में ही सड़े। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कैप्शन के साथ हैरानी जताते हुए लिखा, ‘ये आदमी सच में लोगों को फंसा रहा है। जब मेरे पास पहली बार राज कुंद्रा का डीएम आया था तो मुझे पहले लगा था कि ये एक स्पैम है’। पुनीत कौर ने लिखा, ‘भगवान करे ये आदमी जेल में ही सड़े’। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राज कुंद्रा से जुड़े कई स्क्रीन शॉट भी साझा किए।
विज्ञापन

3 of 5
सागरिका शोना, राज कुंद्रा - फोटो : Social Media
मॉडल सागरिका शोना ने लगाए थे आरोप

बता दें कि पुनीत कौर से पहले कई और लोग भी राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। पूनम पांडे और सागरिका शोना सुमन ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया था। सागरिका शोना ने बताया था कि उनसे एक वीडियो कॉल के जरिए वर्चुअल ऑडिशन देने के लिए कहा गया था। उनके अनुसार, वीडियो कॉल में मौजूद एक शख्स ने उनसे न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा था। लेकिन उनके द्वारा की गई इस डिमांड के बाद मॉडल सागरिका शोना ने ऑडिशन देने से मना कर दिया।

4 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
11 लोग हुए गिरफ्तार

अश्लील कंटेंट बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की राज कुंद्रा से पूछताछ लगातार जारी है। अश्लील फिल्में बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के मामले में राज सहित अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी और राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत और मीका सिंह ने किया समर्थन

बता दें कि राज कुंद्रा के इस एप को लेकर जहां एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो राज कुंद्रा का समर्थन कर रहे हैं और इसमें शामिल है ड्रामा क्वीन राखी सावंत और मीका सिंह का नाम। राखी ने जहां राज का समर्थन करते हुए कहा, ‘'राज एक बिजनेसमैन है। उनको कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। शिल्पा शेट्टी ने कितनी मेहनत की है इंडस्ट्री में। उनका एक बेटा है एक बेटी है, अरे शर्म करो। उनका एक हंसता खेलता परिवार है।'  वहीं मीका सिंह ने राज कुंद्रा को अच्छा आदमी करार दिया और कहा कि उन्होंने वो एप एक बार देखा है और उसमें ऐसा कुछ नहीं है जो अश्लील हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें