फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Bali: बॉलीवुड में रीमिक्स गानों का ट्रेंड शुरू करने वाले पहले सिंगर थे नितिन, सड़क हादसे में गई थी जान

Sun, 09 Oct 2022 07:51 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नितिन बाली 90 के दशक के सबसे मशहूर बॉलीवुड गायकों में से एक थे। उन्होंने 'नीले-नीले अंबर पर', ‘छूकर मेरे मन को’, ‘एक अजनबी हसीना से’ और ‘पल पल दिल के पास’ जैसे गानों के रीमिक्स बनाए थे। 9 अक्तूबर 2018 को उनका निधन हो गया था। 
विज्ञापन
नितिन बाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर नितिन बाली किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पुराने बॉलीवुड गानों को रीमिक्स कर लोकप्रियता हासिल करने वाले सिंगर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाने आज भी उनके चाहने वालों के बीच मौजूद हैं। 1971 में जन्मे नितिन बाली 2018 में सड़क हादसे का शिकार हो गए थे और आज ही के दिन उनका निधन हो गया था। उस समय वह 47 वर्ष के थे। आज आपको सिंगर की डेथ एनिवर्सरी के अवसर पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

नितिन बाली ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में एक एल्बम रिलीज करके की थी। इसके बाद उन्होंने छह और एल्बम जारी किए, जिन्हें काफी पसंद किया गया। 90 के दशक में वह सबसे मशहूर बॉलीवुड गायकों में से एक थे। उन्होंने 'नीले-नीले अंबर पर', ‘छूकर मेरे मन को’, ‘एक अजनबी हसीना से’, ‘पल पल दिल के पास’ और 'ना जाने कहां खो गया' जैसे पुराने गानों के रीमिक्स गाकर प्रसिद्धि हासिल की थी। वह बॉलीवुड में रिमिक्स गानों का चलन शुरू करने वाले पहले सिंगर थे।

Abdu Rozik: सोने के जूतों को लेकर चर्चा में आए अब्दु, दुनिया के सबसे छोटे सिंगर की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

नितिन बाली को उनके पुराने गानों के रीमिक्स ने ही शोहरत दिलाई थी। सिंगर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस और होस्ट रूबी भाटिया से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और उन्होंने तलाक ले लिया। इसके बाद 2002 में नितिन बाली ने अभिनेत्री रोमा बाली से शादी की थी।

Amitabh Bachchan: 70 के दशक में सिनेमाघरों पर राज करते थे बिग बी, इन अभिनेताओं के साथ दीं कई सुपरहिट फिल्म
विज्ञापन

नितिन बाली 9 अक्टूबर 2018 को बोरीवली रास्ते से मलाड जा रहे थे, जब उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घर आने के बाद उन्हें खून की उल्टी हुई और वह गिर गए। उनकी तबीयत फिर बिगड़ने पर उन्हें फिर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंगर के निधन से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा था। 

Amitabh Bachchan: यूं ही नहीं कोई बिग बी बन जाता है, जानें बेंच पर सोने से शहंशाह बनने तक की कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें