फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: रामानंद सागर के बेटे ने किया 'आदिपुरुष' का बचाव, कहा- समय के साथ धर्म बदलता है...

Sun, 09 Oct 2022 12:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रेम सागर छोटे पर्दे का बड़ा नाम रहे हैं। उन्होंने अलिफ लैला, विक्रम बैताल जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों का निर्देशन किया है। इसके अलावा उन्होंने बसेरा और आरजू है तू जैसे सीरियल का निर्माण भी किया है। 
विज्ञापन
प्रेम सागर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। टीजर रिलीज के दिन से ही फिल्म को लगातार अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया के अलावा कई राजनीतिक शख्सियतों ने भी फिल्म के सीन और कलाकारों के लुक को लेकर आपत्ति जताई है। इस बीच रामायण सीरियल बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इस फिल्म पर खुलकर अपनी राय रखी है। 

विज्ञापन

Amitabh Bachchan: यूं ही नहीं कोई बिग बी बन जाता है, जानें बेंच पर सोने से शहंशाह बनने तक की कहानी

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रेम सागर ने 'आदिपुरुष' को लेकर अपने विचार साझा किए। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'आप कैसे किसी को कुछ बनाने से रोक सकते हैं? समय के साथ धर्म बदलता है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत को जो ठीक लगा उन्होंने वैसा किया।' इस दौरान उन्होंने फिल्म का पक्ष लेने से इनकार कर दिया और कहा कि ओम राउत ने इस फिल्म को रामायण नहीं कहा है। इंटरव्यू में प्रेम सागर ने कहा कि अगर उन्हें ऐसा कोई प्रोजेक्ट मिलता तो वह उसे नहीं करते क्योंकि न तो उनकी ऐसी परवरिश रही और न ही ऐसा कल्चर है। 
Bigg Boss 16: वीकएंड एपिसोड में सलमान खान ने कसा मान्या सिंह पर तंज, कहा- ये तुम्हारा मिस इंडिया नहीं जो….

बता दें कि प्रेम सागर छोटे पर्दे का बड़ा नाम रहे हैं। उन्होंने अलिफ लैला, विक्रम बैताल जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों का निर्देशन किया है। इसके अलावा उन्होंने बसेरा और आरजू है तू जैसे सीरियल का निर्माण भी किया है। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर 'टीवी के राम' यानी अरुण गोविल का भी बयान आ चुका है। उन्होंने इस फिल्म के टीजर पर नाराजगी जताई है। 
Amitabh Bachchan: 70 के दशक में सिनेमाघरों पर राज करते थे बिग बी, इन अभिनेताओं के साथ दीं कई सुपरहिट फिल्म
विज्ञापन

एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा है कि 'सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं है।' उनके साथ लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी इस बारे में बात की है। बकौल सुनील, ट्रेलर में किरदारों के लुक पचाने लायक नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि लोगों को पहले पूरी फिल्म देखने का इंतजार करना चाहिए।
Amitabh Bachchan: ज्योतिष में गहरा विश्वास रखते हैं अमिताभ बच्चन, इस वजह से आज भी पहनते हैं नीलम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें