निरूपा रॉय
- फोटो : फाइल
निरूपा रॉय ने साल 1946 में अपना गुजराती फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी उनकी पहली फिल्म 'रणकदेवी' थी। अपने पचास साल के करियर में उन्होंने करीब पांच सौ फिल्मों में काम किया। निरूपा रॉय ने अपने करियर में जितनी भी फिल्में कीं उनमें से ज्यादातर में वो मां के किरदार में ही नजर आईं, लेकिन शायद लोग नहीं जानते कि निरूपा रॉय ने एक-दो नहीं बल्कि 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया था।