अशोक कुमार
- फोटो : instagram/only_kishore_and_dadamoni
1936 में बॉम्बे टॉकीज के तहत फिल्म 'जीवन नैय्या' की शूटिंग हो रही थी। इसी बीच फिल्म के मुख्य किरदारों देविका रानी और नजमुल हसन के बीच अनबन हो गई। फिल्म के निर्माता हिमांशु राय ने नजमुल की जगह अशोक कुमार को ले लिया। पहली फिल्म के वक्त कुमुदलाल गांगुली का नाम बदलकर अशोक कुमार कर दिया गया। अपने करियर में अशोक कुमार ने 'अछूत कन्या', 'हावड़ा ब्रिज', 'समाधि', 'बंदिनी', 'ज्वैल थीफ', 'पाकीजा', 'परिणीता', 'छोटी सी बात', 'खूबसूरत' और 'मिली' सहित बेहतरीन फिल्में कीं। उन्होंने कुल 275 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।