फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 फिल्मों में देवी बनी इस एक्ट्रेस की होने लगी थी पूजा, ग्लैमरस रोल करने में भी नहीं रहीं पीछे

Fri, 04 Jan 2019 07:57 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nirupa roy - फोटो : file photo
'बॉलीवुड की मां' के रोल में एक ही एक्ट्रेस का नाम उभरता है, वो थीं निरूपा रॉय। 4 जनवरी को जन्मीं निरूपा रॉय ने शुरुआती दौर में ग्लैमरस रोल भी किए। उनके द्वारा निभाए गए मां के किरदार लोगों के दिलों में इस कदर बस गए कि उन्हें 'बॉलीवुड की मां' का खिताब दे दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
nirupa roy - फोटो : file photo
निरूपा रॉय का जन्म गुजरात में हुआ था। उनकी शादी 15 साल की उम्र में कमल रॉय से हुई थी। शादी के बाद निरूपा रॉय मुंबई पहुंचीं। उनके दो बेटे हुए- योगेश और किरण। निरूपा रॉय का असली नाम कोकिला किशोरचंद्र बुलसारा है। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद निरूपा राय ने अपना नाम बदल लिया।
विज्ञापन

3 of 5
nirupa roy - फोटो : file photo
मां के रोल में निरूपा रॉय को तो हर किसी ने देखा है लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उन्होंने 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया था। देवी के किरदार में निरूपा रॉय ने ऐसी छाप छोड़ी कि लोग उन्हें सचमुच में देवी मानने लगे थे। यही नहीं लोग तो उनके घर जाकर उनके पैर छूते थे और भजन गाते थे।

4 of 5
nirupa roy - फोटो : file photo
निरूपा रॉय को 50 के दशक की धार्मिक फिल्मों की रानी माना जाता था। उन्होंने एक्टर त्रिलोक कपूर के साथ दर्जनों धार्मिक फिल्में कीं। इसके अलावा वो कई फिल्मों में बतौर मेन लीड ग्लैमरस रोल में भी दिखीं। जहां 50 के दशक में निरूपा रॉय को 'देवी' माना जाता था तो वहीं 70-80 के दशक में निरूपा रॉय ने इतनी फिल्मों में मां का किरदार निभाया कि उन्हें असल जिंदगी में 'मां' कहा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nirupa Roy - फोटो : file photo
निरूपा रॉय ने अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर, जितेंद्र जैसे एक्टर्स की मां का रोल किया। साल 1999 में आई फिल्म लाल बादशाह में अमिताभ बच्चन और निरूपा रॉय दोनों आखिरी बार मां-बेटे के रोल में दिखे। निरूपा रॉय ने अपने 5 दशक के लंबे बॉलीवुड करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें