फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nia Sharma Birthday: इंटीरियर से मॉडर्न डेकोर तक, अंदर से ऐसा दिखता है निया शर्मा का घर, महंगी गाड़ियों में घूमने का है शौक

Fri, 17 Sep 2021 12:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Nia Sharma Birthday - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी सीरियल जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना' से फेमस हुईं निया शर्मा का आज जन्मदिन है। निया एशिया की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शुमार हैं। हर कोई उनकी एक झलक का दीवाना है। निया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'काली' से की थी। उन्हें असली पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' से मिली। इसके अलावा वे 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' में नजर आ चुकी हैं।

मुंबई में खरीदा है सपनों का घर
उनका असली नाम नेहा शर्मा है। निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों से फैंस के बीच चर्चा का विषय रहती हैं। निया लग्जरी लाइफस्टाइल कैरी करती हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपनासपनों का घर खरीदा है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। निया को महंगी गाड़ियों का भी शौक है।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
Nia Sharma Birthday - फोटो : इंस्टाग्राम
निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया से जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उनके घर के अंदर का नजारा साफ देखने को मिल रहा है। खूबसूरत शैंडेलियर और लाइट्स का एरेंजमेंट घर की शान ओ शौकत को बढ़ा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Nia Sharma Birthday - फोटो : इंस्टाग्राम
निया के घर का इंटीरियर व्हाइट है, जो इसे और भी खूबसूरत बना रहा है। मॉडर्न इंटीरियर की वजह से इसमें चार चांद लग गए हैं। 
 

4 of 6
निया शर्मा - फोटो : Instagram
घर के डायनिंग एरिया में झूमर वाली लाइट लगी हुई है। इससे घर का लुक और ज्यादा अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
nia sharma - फोटो : instagram
दिल्ली में जन्मी निया ने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन कर रखा है। अपनी हॉट इमेज और जबरदस्त फैन फॉलोविंग के दम पर साल 2017 में दीपिका पादुकोण को पछाड़कर निया ने एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला के खिताब पर कब्जा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nia sharma - फोटो : instagram
निया शर्मा के पास Audi Q7, Volvo XC 90 and Audi A4 जैसी लग्जरी कारें हैं।  इस मॉडल की गाड़ियां लोगों के बीच हमेशा से काफी लोकप्रिय रही हैं और इसकी कीमत भी आसमान छूने वाली हैं। निया हाल ही में बिग बॉस में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें