मॉडल और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश की गई। अब ये मामला पुलिस तक पहुंच गया है। अभिनेता साहिल खान सहित तीन लोगों के खिलाफ मनोज पाटिल को कथित रूप से उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि मॉडल और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी,जिसके बाद उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या की कोशिश से पहले उन्होंने फिल्म अभिनेता साहिल खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज की हालात स्थिर है, वो खतरे से बाहर हैं।
साहिल खान पर लगाए थे गंभीर आरोप
मनोज के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने आत्महत्या का कदम इसलिए उठाया कि वो साहिल खान से बुरी तरह परेशान थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज पाटिल ने अभिनेता साहिल खान पर परेशान करने के आरोप लगाए थे, उन्होंने इस वजह से थाने में साहिल खान के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। अपने सुसाइड नोट में मनोज पाटिल ने लिखा कि साहिल की प्रताड़ना और बदनामी के चलते वो ये कदम उठा रहे हैं।