फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घूंघरू' पर माइकल जैक्सन ने किया डांस, शादी करने वाली है 'सिंघम' की ये अभिनेत्री, पढ़ें छह खबरें

Fri, 01 Nov 2019 06:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
war, Kajal Aggarwal - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  छह खबरें...


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन के गाने पर माइकल जैक्सन के फैन ने किया डांस, वायरल हो रहा है वीडियो
फिल्म वॉर के गाने 'घुंघरु' ने सोशल मीडिया में काफी धमाल मचाया था। इस गाने पर ऋतिक के जबरदस्त डांस को फैन्स ने बहुत पसंद किया था। ये गाना माइकल जैक्सन के एक फैन के कारण फिर चर्चा में है। 'घुंघरु गाने पर माइकल जैक्सन स्टाइल पर एक फैन ने ऐसा बेहतरीन वीडियो बनाया है कि लोग उससे नजर नहीं हटा पा रहे हैं। इस वीडियो को 'ओए अंकित' नाम के फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। डांस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। माइकल जैक्सन स्टाइल के लिए लोग वैसे भी दिवाने रहते हैं। बता दें कि वॉर फिल्म के इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा रॉव ने गाया था। गाने पर ऋतिक रोशन और वाणी कपूर ने बेहतरीन डांस किया था।
विज्ञापन

3 of 7
kbc 11 - फोटो : social media
केबीसी में आए कंटेस्टेंट ने कहा, ये कैसा सवाल पूछ रहे हैं कंप्यूटर जी
केबीसी सीजन 11 में बीते दिन नोएडा से आए एक कंटेस्टेंट ने सवाल पूछने वाले कंप्यूटर जी पर ही सवाल उठा दिया। भावेश झा ने 25 लाख रुपये के सवाल पर खेल छोड़ दिया। गेम क्विट करने से पहले भावेश झल्ला गए और उन्होंने कह दिया "कंप्यूटर जी जाने कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं।" भवेश कुमार झा एक अमेरिकी कंपनी में मेडिकल कोडिंग मैनेजर हैं। शो के दौरान भवेश ने बताया कि उन्होंने पहली फिल्म अमिताभ बच्चन की देखी थी और अब बिग बी से बात करके उन्हें ऐसा लग रहा है कि जैसे वह अपने घर के सदस्य से बात कर रहे हैं।
 

4 of 7
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
सिंघम जैसी सुपरहिट फिल्म देनी वाली काजल अग्रवाल जल्द कर सकती हैं शादी
साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड में सिंघम जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल की जल्द शादी कर सकती हैं। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार काजल अग्रवाल अगले साल शादी कर रही हैं। काजल इन दिनों फिल्मों के सिलसिले में काफी व्यस्त हैं। खबर है कि फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद शादी करेंगी। खास बात ये है कि काजल के लिए जीवनसाथी उनके परिवार ने ही पसंद किया है। हाल ही में काजल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में शादी करने का कोई मन नहीं हैं। काजल ने कहा कि इससे पहले भी वह इंडस्ट्री से बाहर के एक शख्स के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण रिश्ता आगे नहीं चल सका था। आपको बता दें कि काजल फिलहाल इंडियन 2 की शूटिंग कर रही हैं, इस फिल्म में उनके साथ कमल हसन और रकुल प्रीत भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।  
 
विज्ञापन

5 of 7
ईशान खट्टर और शाहिद कपूर
ईशान खट्टर के बर्थडे पर भाभी मीरा कपूर ने शेयर की फोटो
शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर का एक नवंबर को जन्मदिन होता है। ईशान को उनके खास दिन पर भाभी मीरा राजपूत ने खास तोहफा दिया है। मीरा ने ईशान के साथ एक फोटो इंस्टास्टोरी पर शेयर की। इस फोटो में ईशान कुछ डांसिंग पोज़ में नजर आ रहे हैं। मीरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे नॉट सो लिटिल ब्रदर, हमेशा ऐसे ही क्रेजी और पागल रहना और मेरी अच्छी-अच्छी फोटोज क्लिक करते रहना’। बता दें कि ईशान ने फिल्म धड़क से बॉलीबुड में एंट्री की थी। फिल्म में जाहन्वी कपूर ने ईशान के साथ काम किया था।
 
विज्ञापन

6 of 7
disha patani and salman
भाईजान की नई फिल्म 'राधे' की शूटिंग शुरू, अगले साल ईद पर रिलीज होगी
सलमान खान की फिल्म 'राधे' अगले साल 2020 में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की शूटिंग एक नवंबर को महबूब स्टूडियो में शुरू हो गई है। इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, सोहेल खान, अतुल अग्निहोत्री और फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा नजर आने वाले हैं। फिल्म के पहले दिन पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आयी। फिल्म के मुहूर्त की फोटो सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की। भाईजान की पिछली फिल्म भारत थी, जिसमें दिशा पाटनी भी सलमान के साथ नजर आई थीं। बता दें कि ईद 2020 पर राधे का मुकाबला अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब से होगा, जिसे राघव लॉरेंस निर्देशित कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करीना कपूर टी 20 - फोटो : अमर उजाला
करीना कपूर ने किया महिला टी 20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण
सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान के खाते में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण करीना ने मेलबर्न में कर दिया। वह पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित समारोह में आमंत्रित किया गया। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने से करीना बेहद खुश हैं। महिला और पुरुषों का टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। समारोह में करीना ने अपने ससुर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी को याद करते हुए कहा, 'मेरे स्वर्गीय ससुर इंडिया टीम के लिए खेले गए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में से एक थे और मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैं ट्रॉफीज का अनावरण करने जा रही हूं।'  बता दें कि महिला टी 20 वर्डकप की शुरुआत 21 फरवरी 2020 को होगी। वहीं थाईलैंड, वेस्ट इंडीज के खिलाफ ओपनिंग मैच 22 फरवरी को खेलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें