फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूली वेड्स: प्रियंका, कैटरीना समेत विभिन्न सितारों ने मलाला यूसुफजई को निकाह पर दी बधाई, इंटरनेट पर सामने आईं तस्वीरें

Wed, 10 Nov 2021 02:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाला यूसुफजई - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तानी एक्टिविस्ट और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने  मंगलवार को बर्मिंघम में निकाह किया। मलाला ने अपने बचपन के दोस्त असर के साथ निकाह पढ़ा। अपनी इस शादी समारोह के तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में उनके माता- पिता भी साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, मलाला के इस खास दिन पर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ समेत कई अन्य सितारों ने उन्हें ने बधाई दी। 

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिल और आग वाले इमोजी के साथ उनके पोस्ट पर कमेंट किया  "बधाई हो।" वहीं, रीज विदरस्पून ने लिखा "इस अद्भुत क्षण के लिए बधाई!" बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने लिखा "बधाई हो।" इसके अलावा यूट्यूबर लिली सिंह ने दिल वाले के इमोजीज के साथ लिखा, "बधाई हो !!!!" वहीं, कई पाकिस्तानी सितारों ने भी मलाला और असर को उनके इस खास दिन पर ढेरों शुभकामनाएं दीं। अभिनेता जारा नूर अब्बास सिद्दीकी ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा "मैं तुम्हारी खातिर बहुत खुश हूं। आपको बधाई। ” 

 

विज्ञापन

2 of 5
मलाला यूसुफजई - फोटो : ट्विटर

इसके साथ  ही 'पावरी हो रही है' फेम सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर दाननीर मोबीन ने लिखा, "ओएमजी माशाअल्लाह! बधाई हो।" इसके अलावा सिंगर मीशा शफी ने लिखा, "बुहत बुहत मुबारक मलाला।" अभिनेता अदनान मलिक ने लिखा, "सुंदर! आप दोनों को प्यार और आशीर्वाद।"

 

विज्ञापन

3 of 5
मलाला यूसुफजई - फोटो : ट्विटर

मलाला ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर असर के साथ अपने निजी शादी समारोह की कुछ तस्वीरें लोगों के साथ शेयर की। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "आज का दिन मेरे जीवन का एक अनमोल दिन है। असर और मैं जीवन भर के लिए भागीदार बनने के लिए शादी के बंधन में बंध गए। हमने अपने परिवारों के साथ बर्मिंघम में घर पर एक छोटा निकाह समारोह मनाया। हमें अपनी प्रार्थना भेजें। हम आगे की यात्रा के लिए साथ चलने के लिए उत्साहित हैं।"

4 of 5
मलाला यूसुफजई - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 17 साल की उम्र में मलाला सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता बनीं। साल 2012 में उन्हें 15 साल की उम्र में लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए अभियान चलाने के कारण तालिबान ने सिर में गोली मार दी थी।  हालांकि, वह इलाज के बाद इस हमले में बच गईं और इसके बाद से ही महिलाओं के अधिकारों के लिए एक वैश्विक प्रतीक बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म गुल मकई - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2015 में, उनके जीवन पर ही नेम्ड मी मलाला नामक एक अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री बनाई गई थी। डेविस गुगेनहाइम द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 68वें वार्षिक एमी अवार्ड्स में पांच नामांकन प्राप्त किए। इसके अलावा मलाला का जीवन ओम पुरी, दिव्या दत्ता, अतुल कुलकर्णी, मुकेश ऋषि और पंकज त्रिपाठी अभिनीत बॉलीवुड फिल्म गुल मकई में भी दर्शाया गया है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें