फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे सितारे, शाहिद, नोरा, मलाइका और हनी सिंह एक साथ मचाएंगे धमाल

Mon, 04 Dec 2023 08:39 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई में आयोजित होने जा रहे बॉलीवुड लाइव कॉन्सर्ट की तैयारी में बॉलीवुड के सितारे जुट गए हैं। इस आयोजन में जहां शाहिद कपूर, नोरा फतेही और मलायका अरोड़ा हिंदी फिल्मों के हिट गाने पर परफार्म करेंगे, वहीं गायक यो यो हनी सिंह अपने हिट्स गानों को गाकर दर्शकों को रोमांचित करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम की  सुनील ग्रोवर अपने उसी अंदाज में नजर आएंगे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस कार्यक्रम में अभिनेता शाहिद कपूर का 30 मिनट का डांस परफॉर्म होगा। जिसमे वह अपनी हिट फिल्मों के गानों पर परफार्म करेंगे। इस आयोजन को लेकर शाहिद कपूर कहते हैं, 'लाइव स्टेज शो करना हमेशा रोमांचक होता है क्योंकि इससे दर्शकों से सीधा जुड़ने का मौका मिलता है। मुंबई में दर्शकों के लिए लाइव प्रदर्शन करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री नोरा फतेही का भी इस कार्यक्रम के दौरान 30 मिनट का परफार्म रहेगा। वह कहती हैं, 'एक कलाकार के रूप में मुझे लाइव परफॉर्म करने में बहुत आनंद आता है। अपने गानों के जरिए नृत्य के माध्यम से कहानी को प्रस्तुत करने के लिए  मैं हमेशा रोमांचित रहती हूं।' एक्टिंग के अलावा नोरा फतेही ने कई फिल्मों के गानों में परफार्म किया है। उनका 'दिलबर' गाना जब रिलीज हुआ था तब 24 घंटों के भीतर यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज पार कर गया था।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'छैया छैया' और 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसी गानों के जरिए जानी जाने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा  का इस कार्यक्रम के दौरान 20 मिनट का परफॉर्म होगा। यो यो हनी सिंह का 40 मिनट का लाइव परफॉर्मेंस  होगा। वह कहते हैं, 'मुझे लाइव परफॉर्मेंस के दौरान जब दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो मैं बहुत ही  ऊर्जावान महसूस करता हूं। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मुझे बेहतर परफॉर्मेंस करने के लिए प्रेरित करती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हास्य अभिनेता सुनील ग्रोवर का इस कार्यक्रम के दौरान एक घंटे का परफॉर्मेंस होगा। वह कहते हैं, 'मेरा  परफॉर्मेंस उसी शैली में होगा जिस शैली में लोग मुझे जानते हैं। मैं आपके कुछ पसंदीदा पात्रों के साथ मंच पर वापस आने के लिए उत्सुक हूं।' बतादें कि मुंबई में आयोजित होने जा रहे बॉलीवुड लाइव कॉन्सर्ट आगामी 20 जनवरी 2024 बीकेसी के एमएमआरडीए ग्राउंड में होगा। चार घंटे चलने वाला यह शो शाम को चार बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें