फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whats new and upcoming on Prime Video in Hindi: इंतजार का वक्त हुआ खत्म, अक्तूबर में धमाल मचाने आ रही हैं अमेजन प्राइम पर ये फिल्में

Thu, 30 Sep 2021 07:55 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमेजन प्राइम पर फिल्में - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की वजह से OTT इंटरटेनमेंट का एक बड़ा प्लेटफार्म बनकर उभरा है। आलम ये है कि तमाम बड़े बजट की फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। लोग घर बैठे बैठे फिल्मों का आनंद ले रहे हैं। इस महीने भी दर्शकों के लिए अमेजन प्राइम पर मनोरंजन का पिटारा खुलने वाला है। ये फिल्में पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं, मगर कोरोना महामारी की वजह से फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आ रही हैं। लोगों को बेसब्री से जिन फिल्मों का इंतजार था अब वह घर पर ही उन्हें ओटीटी के माध्यम से देख सकेंगे। इस बार लोगों को सरदार उधम पटेल से लेकर भ्रम्म के तौर पर अलग अलग दौर की फिल्में देखने को मिलेंगी। चलिए जानते हैं अक्तूबर के महीने में आप कौन कौन सी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
सरदार उधम - फोटो : सोशल मीडिया
सरदार उधम (Sardar Udham)
भारतीय क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म सरदार उधम का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। विकी कौशल इस फिल्म में सरदार उधम सिंह का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म 16 अक्तूबर को रिलीज होगी। शुजित सरकार ने इस फिल्म का निर्देशन। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
भ्रम्म - फोटो : सोशल मीडिया
भ्रम्म (Bhramam)
7 अक्टूबर को पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म भ्रम्म (Bhramam) भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को तब्बू और आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन से प्रेरित माना जा रहा है। फिल्म में राशि खन्ना और ममता मोहनदास लीड रोल में हैं।
 

4 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
डिबुक
इमरान हाशमी की फिल्म डिबुक मलयालम फिल्म ‘एज्रा’ का रीमेक है। यह फिल्म थ्रिल से भरपूर है। फिल्म में इमरान हाशमी बेहद अलग अंदाज में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द ब्लमहाउस - फोटो : सोशल मीडिया
द ब्लमहाउस 
अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो अमेजन प्राइम पर इस महीने द ब्लमहाउस सीरीज के तहत ब्लैक एज नाइट और बिंगो हॉल रिलीज होने वाली है। जिसे देखने के बाद आपको डरने की जरुरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें