फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Fazal: कई निर्देशकों ने दी थी अली फजल को 'मिर्जापुर' का हिस्सा नहीं बनने की सलाह, अभिनेता ने बताई वजह

Fri, 06 Oct 2023 09:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय के मामले में अली फजल का जोड़ नहीं। इन दिनों वह विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म 'खुफिया' को लेकर चर्चा में हैं। हमेशा की तरह इस फिल्म में भी वह अपने अभिनय से दर्शकों पर असर् छोड़ने में कामयाब हुए हैं। यूं तो अली हर किरदार में ढलना जानते हैं, लेकिन उन्हें ज्यादातर लोग उनके 'मिर्जापुर' वाले किरदार 'गुड्डू भैया' के नाम से पहचानते हैं। हैरानी का बात है कि इस किरदार को करने के लिए अली फजल को कई लोगों ने मना किया था। हाल ही में उन्होंने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अली फजल ने बताया कि उन्हें 'मिर्जापुर' सीरीज का हिस्सा बनने से इनकार किया गया था। इस चर्चित सीरीज को नहीं करने का सुझाव अली को किसी और ने नहीं, बल्कि कुछ निर्देशकों ने दिया था। इसकी वजह यह है कि जब यह सीरीज बन रही थी तब भारत में ओटीटी मंच उतनी मजबूती से नहीं उभर पाया था।
विज्ञापन

3 of 5
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल का कहना है, 'जब मुझे 'मिर्जापुर' का ऑफर आया था, तब ज्यादा शो नहीं हो रहे थे। लेकिन, किस्मत से उस दौरान मुझे काम करने का मौका मिला। हालांकि, मुझे ओटीटी शो का भविष्य दिख गया था। मैं समझ गया था कि यह मॉडल काम कर रहा है। लेकिन, कई चर्चित निर्देशकों ने तब मुझे सलाह दी कि मुझे 'मिर्जापुर' नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा था, 'ये क्या कर रहे हो? ये तो आएगा पांच-छह साल में।'
Mission Raniganj: जानिए ‘मिशन रानीगंज’ के असली हीरो के बारे में, जान पर खेलकर बचाई 65 खदान मजदूरों की जान

4 of 5
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल ने इस बारे में आगे बताया, 'उस वक्त तक पश्चिम में ओटीटी मॉडल बन चुका था। मैं समझ गया था कि यह धमाकेदार होगा। हमें अपने थिएटर्स से लगाव है। मैं हमेशा ऐसी फिल्म करता हूं, जो थिएटर में आए। यह बात हर अभिनेता के साथ है।' 
Jawan: 'जवान' के नाम एक और उपलब्धि, मध्य पूर्व में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर वन भारतीय फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुफिया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अली फजल ने बॉलीवुड के साथ-साथ कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। उनसे जब पूछा गया कि क्या भारतीय फिल्म निर्माता स्टोरीटेलिंग के मामले में विदेशी फिल्म निर्माताओं जितने प्रभावी हैं? इस पर अली ने कहा, 'हां बिल्कुल!' बात 'खुफिया' की करें तो इस फिल्म में तब्बू और वामिका गब्बी भी अहम किरदार में नजर आई हैं। 
Esha Chopra: 70 साल के बुजुर्ग ने ईशा चोपड़ा के साथ की छेड़खानी, बताई दिल दहला देने वाली घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें