नेहा पेंडसे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अभिनेत्री नेहा पेंडसे को बाल कलाकार के तौर पर सबसे पहला मौका एकता कपूर के धारावाहिक 'कैप्टन हाउस' में मिला। वह बताती हैं, 'धारावाहिक ‘कैप्टन हाउस’ एकता कपूर का पहला धारावाहिक था जो दूरदर्शन पर आता था। आज के मां बाप अपने बच्चों को सिनेमा में काम कराने के लिए जितने उत्सुक हैं, पहले नहीं थे। सब यह सोचते थे कि इंडस्ट्री में हम अपने बच्चों को नहीं भेजेंगे। उन्हें डर था कि कहीं बच्चा भटक न जाए। उस समय की लोगों मानसिकता बहुत अलग थी। लेकिन, मेरे मम्मी पापा ने मुझे इस धारावाहिक में काम करने के लिए बढ़ावा दिया।’