फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ संग हुए ब्रेकअप पर हिमांश कोहली ने दो साल बाद तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा

Fri, 30 Apr 2021 11:14 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, हिमांश कोहली - फोटो : Insatagram
एक समय नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली के प्यार के किस्से खूब सुर्खियों में थे। इनकी जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी माना जाता था, जिसे इन्हें कई बार खुले मंच पर भी भुनाने का मौका मिला। लेकिन समय के साथ आई खटास के बाद दोनों 2018 में अलग हो गए थे। इस घटना का खुलासा नेहा ने खुद किया था। उन्होंने रोते हुए पूरी कहानी बताई थी, जिसके बाद ये खबर मीडिया में छा गई थी। वहीं, इस पूरे मामले पर हिमांश चुप रहे थे, लेकिन हालिया एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलकर इस मामले पर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : Insatagram- @kohlihimansh
हिमांश से जब पूछा गया कि नेहा से ब्रेकअप के बाद उन्होंने चुप्पी क्यों साधी। उन्होंने अपना पक्ष क्यों नहीं रखा। इसपर बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि 'ये मेरा ब्रेकअप था। आखिर मैं दुनियाभर को क्यों बताता फिरूं कि मेरे घर में क्या हो रहा है। आखिर उससे किसी को क्या मतलब? किसी को क्यों इस मामले में दिलचस्पी है?'
विज्ञापन

3 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : Insatagram- @kohlihimansh
उन्होंने बताया कि 'ये साल 2018 से चला आ रहा है। अब तो मैं नेहा को भी दोष नहीं देता हूं। वो आगे बढ़ गई हैं, वो खुश हैं। मैं अपने ख्वाबों की जिंदगी जी रहा हूं। पैसे कमा रहा हूं और लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा हूं, लेकिन कुछ लोग हैं जो आज भी उसी चीज को लेकर अटके पड़े हैं, जबकि हम 2021 में जी रहे हैं। आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। कुछ लोगों को लगता है कि मैंने कुछ गलत किया होगा, लेकिन मैं गलत इंसान नहीं हूं।'

4 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : Insatagram- @kohlihimansh
हिमांश ने आगे कहा कि 'अगर मैं किसी के साथ कुछ गलत करता तो मुझे जिंदगी भर सुकून की नींद ही नहीं आती। मैं चैन की नींद नहीं सो रहा होता। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैं लोगों को ये समझाता रहूं कि क्या गलत है और क्या सही। उस समय नेहा को जो सही लगा उन्होंने किया। वो गुस्से में थीं। उन्होंने कुछ पोस्ट किया होगा। मैं गुस्से में था, लेकिन मैंने कुछ पोस्ट नहीं किया। अब कौन ज्यादा टॉक्सिक है? वे लोग टॉक्सिक हैं जो जबरदस्ती आपको पोक करते हैं, जिसकी जरूरत नहीं। मैं किसी से शिकायत नहीं कर रहा हूं। इसलिए मैंने कभी इसपर बात भी नहीं की। हम एक समान थे, प्यार नहीं था, नफरत भी नहीं थी। अगर हम यह मेनटेन कर सकते हैं तो अब लोग भी इसमें तसल्ली कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमांश कोहली - फोटो : Insatagram- @kohlihimansh
बता दें कि नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह संग पिछले साल अक्टूबर में शादी कर ली। ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज और वीडियोज शेयर करता रहता है। वहीं, हिमांश कोहली ने 2011 में टीवी पर 'हमसे है लाइफ' से डेब्यू किया था। 2014 में उन्होंने 'यारियां' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इधर फिल्म का म्यूजिक पॉप्युलर हुआ, उधर हिमांश कोहली की भी किस्मत चमकी। हिमांश कोहली इसके बाद नेहा कक्कड़ के साथ रिलेशन के कारण भी चर्चा में रहे, वहीं अब वह जुबिन नौटियाल के नए सॉन्ग 'वफा ना रास आई' के कारण चर्चा में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें