फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अपनी शादी में नेहा कक्कड़ ने की ग्रैंड एंट्री, पति के साथ गाया गाना, खूब लगाए ठुमके

Sun, 25 Oct 2020 04:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को दोनों ने दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक गुरुद्वारे में फेरे लिए। शादी का कार्यक्रम एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट में रखा गया था। यहां दोनों पक्षों के कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए नेहा और रोहनप्रीत ने कोई कसर नहीं छोड़ी। चलिए आपको दिखाते हैं इस धमाकेदार शादी के कुछ वीडियोज।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ृ - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी शादी में नेहा कक्कड़ ने ग्रैंड एंट्री की। मेहमानों के बीच नेहा रथ पर बैठकर पहुंचीं। उनके आगे कई डांसर्स नाचते हुए चल रहे थे। रथ पर बैठकर नेहा काफी खुश नजर आ रही थीं। नीचे देखिए वीडियो...
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
स्टेज पर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह एक दूसरे का हाथ पकड़कर बातें करते रहे। दोनों ने इस पल को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्टेज पर उनका ऐसा प्यार देखकर लग रहा था कि मानों दोनों ने सात जन्मों के लिए एक दूसरे साथ थाम लिया हो।
 

4 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
सिंगर की शादी हो और वहां गाना बजाना न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन खुद दुल्हा-दुल्हन ही गाना गाकर परफॉर्मेंस दें, ये तो कभी-कभी देखने को ही मिलता है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने इस मौके पर एक साथ गाना गाकर वहां मौजूद मेहमानों का दिल जीत लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा कक्कड़ कितनी चुलबुली हैं ये किसी को बताने की जरूरत नहीं। मौका कोई भी हो नेहा मस्ती करने से पीछे नहीं हटतीं और फिर यहां तो बात अपनी शादी की थी तो नेहा ने मेहमानों के साथ खूब डांस किया। उनका ये वीडियो देखकर आप कहेंगे कि शादी का मजा तो सबसे ज्यादा दुल्हन ने ही लूटा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें