बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी शादी के बाद से काफी चर्चाओं में रहती हैं। नेहा ने अक्तूबर के महीने में ही पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ सात फेरे लिए हैं। इस समय नेहा अपने हनीमून पर गई हुई हैं। जहां से वो अपनी कई तस्वीरें साझा कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने हनीमून से कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।